- Hindi News »
- India »
- Pm Modi On Opposition Films The Kerala Story Kashmir Files Dhurandhar In Kerala Rally
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
PM Modi Speech Kerala: पीएम मोदी ने केरल रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्मों को लेकर विपक्ष झूठ फैलाता है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

नरेन्द्र मोदी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
PM Modi On Films Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एनडीए रैली में विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस, पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को गुमराह करने के लिए लगातार झूठा नैरेटिव गढ़ता है और हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करता है।
पीएम मोदी ने फिल्मों को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
रैली के दौरान पीएम मोदी ने तीन चर्चित फिल्मों ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द केरला स्टोरी’ और ‘धुरंधर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इन फिल्मों के रिलीज होने पर विपक्ष ने उन्हें “झूठा” बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जब ये फिल्में सामने आईं, तब कुछ राजनीतिक दलों ने इनके कंटेंट पर सवाल उठाए और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की। पीएम मोदी के मुताबिक, यह विपक्ष की एक आदत बन चुकी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हर मुद्दे पर गलत जानकारी फैलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर भी ऐसा ही किया गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे विषयों पर भी विपक्ष ने जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
Mouni Roy ने ऑफ शोल्डर न्यूड गाउन में बिखेरा जलवा, डायमंड नेकलेस और लग्जरी वॉच ने खींचा सबका ध्यान
बातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
Mohanlal Birthday: 25 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने वाले सुपरस्टार, रेसलिंग चैंपियन से ऐसे बने सिनेमा के भगवान
CAA और UCC का दिया उदाहरण
पीएम मोदी ने कहा कि जब CAA लागू किया गया, तब विपक्ष ने देश में डर का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन समय ने साबित कर दिया कि इन दावों में सच्चाई नहीं थी। उन्होंने UCC का जिक्र करते हुए कहा कि गोवा में यह व्यवस्था लंबे समय से लागू है और वहां किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई है। उनके मुताबिक, यह उदाहरण दिखाता है कि कई बार राजनीतिक कारणों से गलत धारणाएं बनाई जाती हैं।
दर्शकों पर भरोसा जताया
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी कहा कि देश की जनता अब जागरूक है और वह सही-गलत में फर्क करना जानती है। उन्होंने विश्वास जताया कि दर्शक फिल्मों को समझदारी से देखते हैं और किसी भी तरह के भ्रम में नहीं आते।
ये भी पढ़ें- Rajinikanth का बड़ा ऐलान, खत्म हुई ‘Jailer 2’ की शूटिंग, अब जल्द आएगी फिल्म की रिलीज डेट
विवादों में रही ये फिल्में
गौरतलब है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द केरला स्टोरी’ जैसी फिल्मों ने रिलीज के बाद व्यापक चर्चा और विवाद दोनों का सामना किया था। इन फिल्मों की विषयवस्तु को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हुई थी। फिलहाल, पीएम मोदी का यह बयान एक बार फिर फिल्मों और राजनीति के बीच के रिश्ते को चर्चा में ले आया है, जहां सिनेमा और राजनीतिक विचारधारा अक्सर एक-दूसरे से टकराते नजर आते हैं।
Pm modi on opposition films the kerala story kashmir files dhurandhar in kerala rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
May 21, 2026 | 11:07 AMमुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













