बातों में दम होता तो...गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया

Darakhshan Andrabi On Rahul Gandhi: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और अमित शाह पर दिए गद्दार वाले बयान पर दरख्शां अंद्राबी ने जमकर साधा निशाना। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह भी दे डाली।
"If there were any substance to his words..." — Waqf Board lashes out at Rahul Gandhi over 'traitor' remark, says: "He has greatly lowered his own stature over the last 12 years."
राहुल गांधी (फोटो सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Gaddar Remark: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर देशभर से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। राहुल गांधी के बयान पर जम्मू कश्मीर से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। अब जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया और सलाह दे डाली।

राहुल गांधी को दी ये सलाह

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 'आपका प्रधानमंत्री, आपका गृह मंत्री गद्दार है' बोले जाने पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष सैयद दरख्शां अंद्राबी ने कहा, कि राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि वह किसके बारे में बात कर रहे हैं।

वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जो देश चला रहे हैं। अगर उनकी बातों में दम होता तो आज वह कहीं न कहीं होते। इन 12 साल में उन्होंने (राहुल गांधी) इस तरह की बेहुदा बातें करके खुद को बहुत गिराया है।

ये आपकी फैलाई भाषा: मुफ्ती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर देशभर में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये वही भाषा है जिसे बीजेपी ने देशभर में फैलाई है। हर मुसलमान और हर धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति को गद्दार कहते थे और उन्हें पाकिस्तान और अब ईरान जाने के लिए कहते थे।

मुफ्ती ने कहा कि इस तरह की नकारात्मक राजनीतिक संस्कृति शुरूआत स्वयं उन्होंने ही की थी।

आपके प्रधानमंत्री गद्दार: राहुल

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र की भाजपा सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को देश का गद्दार करार दिया।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, जब ये आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह की बात करेंगे। उस समय आपको उनके मुंह पर कहना होगा कि आपके प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने भारत को बेचने का काम किया है। आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com