

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Melody Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इन दिनों इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ मीम और ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है और अब इस ट्रेंड में सोनाक्षी और जहीर ने भी अपनी एंट्री कर ली है। दोनों का फनी वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। फैंस कपल की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों मजेदार अंदाज में नजर आए। वीडियो में जहीर, सोनाक्षी से पूछते हैं कि क्या उन्हें पता है कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं। इस सवाल पर सोनाक्षी पहले तो कन्फ्यूज नजर आती हैं और फिर मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं कि नहीं। इसके बाद जहीर कुछ ऐसा करते हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
वीडियो में सोनाक्षी, जहीर से पूछती हैं कि तुम क्या पूछना चाहते हो? इस पर जहीर कहते हैं कि तुम जानना चाहती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं? सोनाक्षी तुरंत जवाब देती हैं कि नहीं, तो फिर? तभी जहीर अपनी जेब से मेलोडी टॉफी निकालते हैं और कहते हैं कि मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ। जहीर का यह जवाब सुनते ही सोनाक्षी हंस पड़ती हैं और मजाक में टॉफी उन्हीं पर फेंक देती हैं। दोनों की यह क्यूट नोकझोंक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने दोनों को सबसे क्यूट कपल बताया, तो कुछ ने उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की। फैंस का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने वायरल ट्रेंड को सिर्फ कॉपी नहीं किया, बल्कि उसमें अपना अलग और मजेदार ट्विस्ट जोड़ दिया। यही वजह है कि लोगों को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म ‘सिस्टम’ की रिलीज से पहले सामने आया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।