- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Inaugurated And Laid The Foundation Stone Of Many Projects In Rajasthan Cm Gehlot Appeared On Stage
PM मोदी ने राजस्थान में किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, मंच पर साथ दिखे CM गहलोत
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

PHOTO- ANI
जयपुर: पीएम मोदी (PM Modi) राजस्थान पहुंचे हैं। वह नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस बीच उनके साथ मंच पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) भी नजर आये। दोनों नेता साथ में काफी बातें करते देखे गए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Temple) पहुंचकर दर्शन किए।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। राजस्थान में अच्छे काम हुए हैं, राजस्थान में सड़कें अच्छी हैं। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।
Prime Minister Narendra Modi dedicates and lays the foundation stone of infrastructure projects worth over Rs 5,500 crores in Nathdwara, Rajasthan. pic.twitter.com/7T7EfZ4p1n — ANI (@ANI) May 10, 2023
मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार के सुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। हमारे राज्य की लंबित मांगों को लेकर मैं आपको (पीएम मोदी) पत्र लिखता रहता हूं और लिखता रहूंगा ।
सम्बंधित ख़बरें
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
राजस्थान में ACB से लेकर ATS तक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए 7 जिलों के SP
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैंने 5500 करोड़ रुपये से अधिक की अधोसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। मैं इन विकास परियोजनाओं के लिए राजस्थान के लोगों को बधाई देता हूं। हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है। इस साल के बजट में भारत सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर 10 लाख करोड़ रुपए खर्च करना तय किया है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश होता है तो इसका सीधा असर उस क्षेत्र के विकास पर होता है, उस क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों पर होता है।
पीएम ने कहा कि भारत सरकार राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को भी उतनी ही गति मिलेगी।
Pm modi inaugurated and laid the foundation stone of many projects in rajasthan cm gehlot appeared on stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
May 25, 2026 | 06:26 AMNagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














