- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Congratulated The Countrymen On The First Anniversary Of Ram Mandir Pran Pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बोले- राम मंदिर हमारी संस्कृति-अध्यात्म की महान धरोहर
आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को अपनी बधाईयां प्रेषित की हैं
- Written By: राहुल गोस्वामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-रामलला
अयोध्या: जहां आज यानी शनिवार 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को अपनी बधाईयां प्रेषित की हैं। PM मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘X’पर लिखा कि, “अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।”
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक… pic.twitter.com/DfgQT1HorT — Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2025
जानकारी दें कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय समारोह राम जन्मभूमि परिसर के भीतर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी, अनुराधा पौडवाल और कुमार विश्वास जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। ये कार्यक्रम 11 से 13 जनवरी तक आयोजित किये जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
नवभारत विशेष: अकेले पड़ते ट्रंप को याद आए प्रधानमंत्री मोदी, जरूरत पड़ने पर मदद का ऑफर दिया
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, कार्यक्रम में पूरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ राम कथा और राम लीला प्रदर्शन भी शामिल होंगे।कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भगवान रामलला का अभिषेक करेंगे और कुबेर टीला पर भक्तों को संबोधित करेंगे।
UP की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा 11 से 13 जनवरी तक अयोध्या के विभिन्न चौराहों पर विभिन्न राज्यों के संगीत समूह कीर्तन भी करेंगे।मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अयोध्या के 100 से अधिक स्थानीय संत वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में विभिन्न समुदायों के मंदिरों के पुजारियों को भी इन धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi congratulated the countrymen on the first anniversary of ram mandir pran pratishtha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMन शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
May 26, 2026 | 10:49 AMकोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
May 26, 2026 | 10:49 AMQuad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
May 26, 2026 | 10:47 AMसंभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन
May 26, 2026 | 10:45 AMGadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
May 26, 2026 | 10:43 AMप्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
May 26, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














