चिप हो या शिप, भारत में ही बनाओ, जितनी विदेशी निर्भरता उतनी देश की बर्बादी, गुजरात में बोले PM मोदी

Gujarat के भावनगर में आज PM Modi ने कहा कि भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। हमारा दुनियां में कोई दुश्मन नहीं है यदि कोई दुश्मन है तो वो दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता ही है।
pm-modi-bhavnagar-gujarat-visit-atmanirbhar-bharat-chip-ho-ya-ship-biggest-enemy-dependency
गुजरात के भावनगर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

PM Modi Bhavnagar Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के भावनगर से आत्मनिर्भर भारत का एक शक्तिशाली संदेश दिया। भावनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अगर दुनिया में भारत का कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि "चिप हो या शिप, हमें भारत में ही बनाने होंगे।" पीएम मोदी ने यहां 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का भविष्य दूसरों पर निर्भर नहीं छोड़ा जा सकता और भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा, "100 दुखों की एक ही दवा है और वह है आत्मनिर्भर भारत।" पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए भी दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश का आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है। इससे पहले भावनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उमड़े।

कांग्रेस की नीतियों पर किया प्रहार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस की पुरानी नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने देश को लंबे समय तक लाइसेंस-कोटा राज में उलझाए रखा, जिससे देश की क्षमता का सही उपयोग नहीं हो सका। उन्होंने शिपिंग इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी भारत का 40% व्यापार देश में बने जहाजों से होता था, लेकिन कांग्रेस की कुनीतियों के कारण यह सेक्टर बर्बाद हो गया और विदेशी जहाजों पर हमारी निर्भरता बढ़ गई। नतीजा यह हुआ कि यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 5% रह गया, जिसका देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

विकास और विरासत को दिया बढ़ावा

अपने गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री ने 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भावनगर से ही मुंबई के अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी लोकार्पण किया। इस दौरे में विकास के साथ-साथ विरासत को संजोने पर भी जोर दिया गया। पीएम मोदी ने लोथल में निर्माणाधीन नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) की प्रगति की समीक्षा की। यह कॉम्प्लेक्स भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है, जिससे न केवल धरोहर को पहचान मिलेगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com