- Hindi News »
- India »
- Parliamentary Committee Suggests Converting Manuscript Pictures Into Text
संसदीय समिति का पांडुलिपि चित्रों को पाठ में बदलने का सुझाव, अनुवाद के लिए एआई से ली जाएगी मदद
संसद की एक समिति ने ऐसी उन्नत ज्ञान ढांचा विकसित करने की सिफारिश की है, जिसमें पांडुलिपि छवियों को खोज योग्य पाठ में परिवर्तित करने और प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनंतिम अनुवाद के लिए AI से मदद की सलाह दी है।
- Written By: Saurabh Pal

प्रचीन पांडुलिपी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः संसद की एक समिति ने ऐसी उन्नत ज्ञान ढांचा विकसित करने की सिफारिश की है, जिसमें पांडुलिपि छवियों को खोज योग्य पाठ में परिवर्तित करने और प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनंतिम अनुवाद प्रदान करने के लिए एक एआई-सहायता प्राप्त मंच बनाना शामिल हो। परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया है कि संस्कृति मंत्रालय ‘‘जमीन पर काम करने वाले कर्मियों को पंडुलिपि मित्र के रूप में सशक्त बनाने के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम” शुरू कर सकता है।
समिति ने पिछले सप्ताह संसद में प्रस्तुत ‘संस्कृति मंत्रालय की अनुदान मांगों (2025-26)’ पर अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘इन प्रशिक्षित व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर पांडुलिपियों के दस्तावेजीकरण, संरक्षण और डिजिटलीकरण में सहायता करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से सशक्त किया जाएगा।”
मौजूदा डिजिटलीकरण प्रयासों के आधार पर, समिति ने पांडुलिपियों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए एक व्यापक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के विकास की सिफारिश की है। उसने एक उन्नत डिजिटल मंच को शामिल करने का सुझाव दिया है, जिसमें कई लिपियों और भाषाओं में पांडुलिपियों में एआई-संवर्धित खोज क्षमताएं और सत्यापित शोधकर्ताओं को पांडुलिपि लेखन और अनुवाद में योगदान करने वाले टूल शामिल होने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
IAS अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों? OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस
संसदीय समिति ने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (एनएमएम) ने पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण में प्रगति की है। वहीं वर्तमान दृष्टिकोण वास्तव में संवादात्मक, शोध-सक्षम डिजिटल अवसंरचना बनाने के बजाय बुनियादी दस्तावेजीकरण पर केंद्रित है। समिति ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘यह सिफारिश एक अधिक परिष्कृत डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र का प्रस्ताव करके उस अंतर पर ध्यान केंद्रित करती है जो शोधकर्ताओं और जनता के पांडुलिपि सामग्री के साथ तालमेल बैठाने के तरीके को बदल देगी।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन (National Mission for Manuscripts (NAMAMI)) की स्थापना भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने सन 2003 के फरवरी माह में की। इस परियोजना की अवधि पांच वर्ष रखी गयी है।
इसका उद्देश्य भारत की विशाल पाण्डुलिपि सम्पदा को खोजना एवं उसको संरक्षित करना है। ऐसा अनुमान है कि भारत में लगभग ५० लाख पांडुलिपियां हैं जो सम्भवतः विश्व में सबसे बड़ी पांडुलिपियों की संख्या है। सब मिलाकर ये पांडुलिपियां ही भारत के इतिहास, एवं चिन्तन की स्मृति हैं।
Parliamentary committee suggests converting manuscript pictures into text
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













