- Hindi News »
- India »
- Owaisi Furious Over The Arrest Of Bengali Speaking Muslims In Assam Haryana And Other State
बंगाली भाषी मुस्लिमों की गिरफ्तारी पर भड़के ओवैसी, बोले- बंदूक की नोक पर…
असम, हरियाणा समेत कई राज्यों में अवैध रूप से रह रहे मुस्लिमों की गिरफ्तारी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जबरन बांग्लादेशी बताकर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

असदुद्दीन ओवैसी, फोटो: सोशल मीडिया
Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “ये लोग भारत के ही नागरिक हैं, लेकिन केवल उनकी भाषा और पहचान के आधार पर उन्हें टारगेट किया जा रहा है। सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है और केंद्र की सत्ता सिर्फ कमजोरों पर जोर आजमाइश कर रही है।”
AIMIM चीफ ने यह भी दावा किया कि जिन लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है वे बेहद गरीब हैं। कोई कूड़ा बीनने वाला है तो कोई घरों में सफाई का काम करता है। “इन्हें घुसपैठिया इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इनके पास पुलिस या सिस्टम से लड़ने के संसाधन नहीं हैं,” उन्होंने कहा।
गुरुग्राम डीएम का आदेश सोशल मीडिया पर किया शेयर
ओवैसी ने गुरुग्राम के जिलाधिकारी के एक आदेश की प्रति भी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को चिन्हित कर वापस भेजने की प्रक्रिया से संबंधित SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का जिक्र है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी की भाषा के आधार पर उसे गिरफ्तार करना उचित है? उन्होंने कहा, “पुलिस को ऐसा कोई अधिकार नहीं है। यह पूरी तरह अवैध है।”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 17 फरवरी LIVE: कल मुंबई दौरे पर रहेंगे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेनिथलाकल
वर्धा से राजनीतिक हमला: भाजपा पर सपकाल का बड़ा आरोप: 21 जगहों पर AIMIM से ‘अप्रत्यक्ष समझौता’
आज की ताजा खबर 16 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
‘इन्हें तो गांधी के हत्यारे से प्यार’, टीपू सुल्तान विवाद में बीजेपी-RSS पर AIMIM नेता वारिस पठान का बयान
Police in different parts of India have been illegally detaining Bengali-speaking Muslim citizens and accusing them of being Bangladeshi. There have been disturbing reports of Indian citizens being pushed into Bangladesh at gunpoint. This government acts strong with the weak, and… https://t.co/wtQEKiDAaL pic.twitter.com/9BRSWsf31k — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 26, 2025
असम सीएम ने भी तेज की कार्रवाई
हाल ही में पुणे पुलिस ने बुधवार पेठ इलाके से कुछ बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा था जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही थीं। जांच में पता चला कि वे अवैध रूप से भारत आई थीं और वेश्यावृत्ति में लिप्त थीं। इस कार्रवाई से एक मानव तस्करी गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ है। इसी बीच असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। असम सरकार अवैध रूप से रह रहे लोगों पर तेजी से शिकंजा कस रही है। सरकार ऐसे लोगों को बेदखली अभियान के तहत अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। असम सरकार के मुताबिक जब तक आदिवासी समुदाय की जमीनों पर से अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता, यह अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं की गुहार, कहा- संसद में बुलडोजर कार्रवाई व मॉब लिंचिंग पर चर्चा
ओवैसी ने इन कार्रवाइयों को मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा कि केवल एक समुदाय को निशाना बनाना न तो संवैधानिक है, न ही नैतिक। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या भारतीय मुस्लिमों को अब अपनी नागरिकता साबित करने के लिए भाषा का प्रमाण देना होगा?
Owaisi furious over the arrest of bengali speaking muslims in assam haryana and other state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्रालय रिश्वत कांड: मंत्री झिरवल को किसी पर शक नहीं, तटकरे बोले-गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे
Feb 17, 2026 | 09:24 PMप्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PMवैभव सूर्यवंशी के नाम पर लोग कर रहे हैं जमकर धोखाधड़ी, चैंपियन खिलाड़ी ने फैंस को चेताया
Feb 17, 2026 | 09:15 PMबांग्लादेश की कुर्सी तारिक के पास, फिर मोहम्मद यूनुस क्यों बने ‘असली बाजीगर’? जानें पूरा इनसाइड गेम
Feb 17, 2026 | 09:15 PMसोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PMT20 World Cup 2026: माइकल जोन्स की तूफानी पारी से स्कॉटलैंड का बड़ा स्कोर, नेपाल को मिला 171 रनों का टारगेट
Feb 17, 2026 | 09:10 PM‘भारतीय मुस्लिम भी हिंदू-करानी होगी घर वापसी’, भागवत के बयान पर मचेगा घमासान? बोले- सनातनी पैदा करें तीन बच्चे
Feb 17, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM
धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM














