- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 16th February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 16 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पीएम मोदी आज "इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो" का उद्घाटन करेंगे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े इनोवेशन और टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट पर चर्चा होगी।
- Written By: अक्षय साहू

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 फरवरी) को “इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो” का उद्घाटन करेंगे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े इनोवेशन और टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट पर चर्चा होगी। इस बीच, भारत का सुप्रीम कोर्ट आज हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इसके अलावा, मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सेशन सोमवार से शुरू होगा, जहां राज्य के फाइनेंशियल सुधारों और पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा होगी। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
ड्रोन अटैक से लेकर बंधक बचाव तक…डस्टलिक में दिखेगी भारतीय सेना की असली ताकत
Bangladesh की नई रणनीति: रूसी कच्चे तेल को भारत में रिफाइन कराने पर विचार, आपूर्ति संकट से बचाव
सुरीली आवाज हुई खामोश…आशा ताई के निधन से देश स्तब्ध, PM Modi समेत इन बड़े नेताओं ने जताया दुख
83 साल पहले गाया आशा भोसले का पहला गाना कौन सा था? अपने करियर में रिकॉर्ड किए कुल 12,000 सॉन्ग्स, यहां देखें
16 Feb 2026 09:18 PM (IST)
16 Feb 2026 09:18 PM (IST)पंजाब से शुरू करेंगे किसानों के हितों की लड़ाई: बघेल
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा के मुद्दे को लेकर कई रैलियां निकाली गईं। अभी अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हुई। राहुल गांधी शुरू से ही किसानों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। हम इस मुद्दे की शुरुआत भी पंजाब से करेंगे। हम किसान और मजदूरों को साथ लेकर रैली करेंगे। इस रैली में राहुल गांधी और केंद्र के अन्य नेता रहेंगे।
#WATCH चंडीगढ़, पंजाब: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "पंजाब कांग्रेस कमेटी द्वारा MGNREGA के मुद्दे को लेकर अनेक रैलियां निकाली गईं। अभी अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हुई... राहुल गांधी शुरू से ही किसानों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। हम इस मुद्दे की शुरूआत भी पंजाब से करेंगे। हम… pic.twitter.com/IgeEWYUEN2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 08:42 PM (IST)
16 Feb 2026 08:42 PM (IST)योजनाएं जनता तक पहुंचाना उद्देश्य: सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हमारी उपलब्धियां जनता तक पहुंचनी चाहिए। जो योजनाएं धरातल पर उतरे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, वह समाज और सरकार की उपलब्धियां होती है। राजस्व घाटा अनुदान इस राज्य का अधिकार है।
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हमारी उपलब्धियां जनता तक पहुंचनी चाहिए। जो योजनाएं धरातल पर उतरे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे वह समाज और सरकार की उपलब्धियां होती है... RDG(राजस्व घाटा अनुदान) इस राज्य का… pic.twitter.com/LLZcbqhW0R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 07:24 PM (IST)
16 Feb 2026 07:24 PM (IST)पीएम मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट का किया उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एआई इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अलग-अलग पहलुओं, जैसे-नवाचार, सहयोग, जिम्मेदारी से इस्तेमाल और भी अन्य मुद्दों पर ग्लोबल बातचीत को बेहतर बनाएगा।
16 Feb 2026 06:17 PM (IST)
16 Feb 2026 06:17 PM (IST)राजनाथ सिंह ने माउंटेन फायर कंट्रोल रडार किया लॉन्च
बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंटेन फायर कंट्रोल रडार लॉन्च किया। उन्होंने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) बेंगलुरु से इम्प्रूव्ड आकाश वेपन सिस्टम को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंटेन फायर कंट्रोल रडार लॉन्च किया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) बेंगलुरु से इम्प्रूव्ड आकाश वेपन सिस्टम को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/2pJxDz870o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 04:59 PM (IST)
16 Feb 2026 04:59 PM (IST)भारत बौद्धिक संपदा अधिकारों में रखता है विश्वास : अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने AI समिट में कहा कि हमारा देश बौद्धिक संपदा अधिकारों में विश्वास रखता है। हमारा देश क्रिएटर्स में विश्वास रखता है। क्रिएटर्स द्वारा अपने कंटेंट या कहानी कहने के विभिन्न तरीकों के माध्यम से लाए गए मूल्य में विश्वास रखता है। यही कारण है कि हमारा देश बड़ी संख्या में वैश्विक क्षमता केंद्रों की मेजबानी करता है, जो मूल रूप से बड़ी संख्या में वैश्विक कॉर्पोरेशन्स की सेवा कर रहे हैं।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने AI समिट में कहा, "हमारा देश बौद्धिक संपदा अधिकारों में विश्वास रखता है, हमारा देश क्रिएटर्स में विश्वास रखता है, क्रिएटर्स द्वारा अपने कंटेंट या कहानी कहने के विभिन्न तरीकों के माध्यम से लाए गए मूल्य में विश्वास रखता है, यही कारण है कि… pic.twitter.com/kvY9SHfngE
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 16, 2026
16 Feb 2026 04:00 PM (IST)
16 Feb 2026 04:00 PM (IST)विपक्ष राष्ट्र प्रतीकों का सम्मान करेगा, ऐसा सोचना बेवकूफी : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम अपने राष्ट्र के प्रतीकों का सम्मान करें। संविधान की व्यवस्था के अंतर्गत संवैधानिक प्रमुखों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें। कोई ऐसा आचरण न करें, जो आचरण देश की भावी पीढ़ी को गलत दिशा की ओर अग्रसर करें। खैर, जिस प्रकार का प्रतिपक्ष है, उनसे इसकी अपेक्षा करना अपने आप में एक बेवकूफी जैसा होगा। यही दृश्य हम सबको यहां देखने को मिला है। यह नारी शक्ति का भी अपमान है। एक इतनी अनुभवी राजनेता जो सौभाग्य से आज प्रदेश की राज्यपाल के रूप में अपना मार्गदर्शन और नेतृत्व हम सबको प्रदान कर रही हैं, उनके प्रति इस प्रकार का अभद्र व्यवहार यह समाजवादी पार्टी की वास्तविक सोच को, प्रतिपक्ष की नकारात्मक दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित करता है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यह हम सबका दायित्व बनता है कि हम अपने राष्ट्र के प्रतीकों का सम्मान करें, संविधान की व्यवस्था के अंतर्गत संवैधानिक प्रमुखों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें और कोई ऐसा आचरण न करें जो आचरण देश की भावी पीढ़ी को गलत दिशा की… pic.twitter.com/jdT0dVvFre
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 16, 2026
16 Feb 2026 02:57 PM (IST)
16 Feb 2026 02:57 PM (IST)AI से भारत में नई इंडस्ट्रियल क्रांति आएगी: धर्मेंद्र प्रधान
AI इम्पैक्ट समिट 2026 पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दिल्ली में AI इम्पेक्ट समिट की मेजबानी करने जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। PM का विजन भारत में AI कैपेसिटी बनाना है। AI से भारत में नई इंडस्ट्रियल क्रांति, नई इकोनॉमिक क्रांति आएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस मिशन में कामयाब होंगे।
#WATCH संबलपुर, ओडिशा: AI इम्पैक्ट समिट 2026 पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दिल्ली में AI इम्पेक्ट समिट की मेजबानी करने जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। PM का विज़न भारत में AI कैपेसिटी बनाना है।… pic.twitter.com/M1eORCFg1d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 02:10 PM (IST)
16 Feb 2026 02:10 PM (IST)भिवाड़ी अग्निकांड पर पुलिस का बयान
राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री पर आग की घटना पर भिवाड़ी के एडिशनल SP अतुल साहू ने कहा, हमें सुबह करीब 9-9:30 बजे जानकारी मिली कि एक केमिकल यूनिट में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत वहां पहुंच गई। आग बुझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेज होने की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी है। यहां काम कर रहे 4-5 लोग भी घायल हो गए हैं, जिन्हें AIIMS दिल्ली रेफर किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके पास रेडीमेड गारमेंट्स का लाइसेंस था, और उसमें छोटे एक्सप्लोसिव और पटाखों का सामान मिला है। FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है, और पूरी जांच के बाद वजह पता चलेगी। 11 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गई है, और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।
#WATCH भिवाड़ी, राजस्थान: भिवाड़ी के एडिशनल SP अतुल साहू ने कहा, "हमें सुबह करीब 9-9:30 बजे जानकारी मिली कि एक केमिकल यूनिट में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत वहां पहुंच गई। आग बुझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेज होने की वजह से अब तक 7 लोगों की… https://t.co/s8M77z551e pic.twitter.com/oZAyvLu1aL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 12:48 PM (IST)
16 Feb 2026 12:48 PM (IST)भिवाड़ी में आग लगने की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा, राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना दुखद और बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
The fire mishap in Bhiwadi, Rajasthan, is tragic and deeply saddening. My condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of those injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 16, 2026
16 Feb 2026 12:19 PM (IST)
16 Feb 2026 12:19 PM (IST)लखनऊ सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी
लखनऊ सत्र न्यायालय को बम धमकी भरा ईमेल मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तलाशी और जांच शुरू कर दी गई है।
16 Feb 2026 11:46 AM (IST)
16 Feb 2026 11:46 AM (IST)रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में राजस्थान से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है।
16 Feb 2026 11:34 AM (IST)
16 Feb 2026 11:34 AM (IST)पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 2 की मौत
पाकिस्तान के बन्नू मरियान पुलिस स्टेशन के मेन गेट के पास एक जोरदार धमाका हुआ है। यह विस्फोटक एक मोटरसाइकिल पर रखा गया था, जो पुलिस स्टेशन के गेट के पास फटा। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। धमाके की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मलबे को साफ करने का काम जारी है।
16 Feb 2026 10:42 AM (IST)
16 Feb 2026 10:42 AM (IST)17-18 फरवरी को लखनऊ दौरे पर जाएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 और 18 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ जा रहे हैं। उनके इस दौरे को संगठन और राजनेताओं हलकों में अहम माना जा रहा है।
16 Feb 2026 10:13 AM (IST)
16 Feb 2026 10:13 AM (IST)दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस कार्यक्रम शामिल हुए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 79वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/GceAFY9qRR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 10:10 AM (IST)
16 Feb 2026 10:10 AM (IST)आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे बिल गेट्स
गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे। राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने गन्नवरम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे। राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने गन्नवरम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
(तस्वीरें: नारा लोकेश/X) pic.twitter.com/33MyeMiJIF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 09:32 AM (IST)
16 Feb 2026 09:32 AM (IST)चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारियों को सस्पेंड किया
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR (सिस्टमेटिक इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन) के दौरान लापरवाही बरतने पर 7 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन सभी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, और वे सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी थे।
16 Feb 2026 09:05 AM (IST)
16 Feb 2026 09:05 AM (IST)CM योगी ने 'जनता दर्शन' में लोगों की शिकायतें सुनीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। pic.twitter.com/cjuqwOGUKf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 08:26 AM (IST)
16 Feb 2026 08:26 AM (IST)पीएम मोदी ने ‘India AI Impact Summit’ पर खुशी जताई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।
दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये।
विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।।यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास… pic.twitter.com/7gxXJEtpOz
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2026
16 Feb 2026 07:54 AM (IST)
16 Feb 2026 07:54 AM (IST)ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन में शामिल हुई सारा अर्जुन
ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन में शामिल होने पर अभिनेत्री सारा अर्जुन ने कहा, मेरा अनुभव बहुत बढ़िया रहा। मैं बहुत आनंद उठा रही हूं। परफॉर्मेंस बहुत बढ़िया थीं, मुझे मिडनाइट मेडिटेशन में मजा आ रहा है।
#WATCH कोयंबटूर | ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन में शामिल होने पर अभिनेत्री सारा अर्जुन ने कहा, "...मेरा अनुभव बहुत बढ़िया रहा। मैं बहुत आनंद उठा रही हूं...परफॉर्मेंस बहुत बढ़िया थीं, मुझे मिडनाइट मेडिटेशन में मज़ा आ रहा है..." https://t.co/aNgSJVmZtP pic.twitter.com/lt6ry04FQu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
16 Feb 2026 07:21 AM (IST)
16 Feb 2026 07:21 AM (IST)मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पेश किए जाने वाले बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है।
16 Feb 2026 06:35 AM (IST)
16 Feb 2026 06:35 AM (IST)भारत दौरे पर आज मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज अपनी पत्नी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ भारत दौरे पर मुंबई पहुंचेंगे।
Aaj ki taaja khabar 16th february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वो अनमोल रत्न थीं…’, Asha Bhosle के निधन से टूटी हेलेन, पुराने इंटरव्यू का बयान हुआ वायरल
Apr 12, 2026 | 08:51 PMअसम में ‘सबसे युवा’ उम्मीदवार पर पुलिस का शिकंजा! कुनकी चौधरी से की पूछताछ, कैंपेन टीम पर लगे यह गंभीर आरोप
Apr 12, 2026 | 08:38 PMLSG vs GT: निकोलस पूरन ने अपनी ही टीम के कप्तान को छोड़ा पीछे, IPL में बनाया यह जबरदस्त रिकॉर्ड
Apr 12, 2026 | 08:38 PMDhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी जलवा जारी, डकैत और प्रोजेक्ट हेल मैरी रह गए पीछे
Apr 12, 2026 | 08:28 PMMI vs RCB: दिग्गज गायिका आशा भोसले के सम्मान में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी, नम आंखों से दी विदाई
Apr 12, 2026 | 08:15 PMUstaad Bhagat Singh Netflix Release: उस्ताद भगत सिंह अब OTT पर मचाएगी धमाल, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक
Apr 12, 2026 | 08:11 PMसेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की बंपर कमाई, एक हफ्ते में 4.13 लाख करोड़ का इजाफा; निवेशकों की चांदी!
Apr 12, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














