- Hindi News »
- India »
- Central Government Gives Status Of Classical Language To 5 Languages Including Marathi
केंद्र सरकार ने मराठी सहित इन 5 भाषाओं को दिया क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा, यहां देखें पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 5 भारतीय भाषाओं क्लासिकल भाषा का दर्जा दिया गया है। इस फैसले से भारतीय भाषाओं को और मजबूती मिलेगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

Narendra Modi | ANI
नई दिल्ली : भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और उन्हें संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 5 भाषाओं को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा देने का फैसला लिया गया। इन भाषाओं में बांग्ला, मराठी, पाली, प्राकृत और असमिया शामिल हैं। इस ऐतिहासिक निर्णय से इन भाषाओं की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और इनके अध्ययन एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा भारतीय भाषाओं पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया, “आज की कैबिनेट बैठक में मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक अहम कदम है।”
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। पोस्ट करते हुए मोदी ने लिखा “मराठी भारत का गौरव है।” इस अभूतपूर्व भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर बधाई। यह सम्मान हमारे देश के इतिहास में मराठी के समृद्ध सांस्कृतिक योगदान को मान्यता देता है। मराठी हमेशा से भारतीय विरासत की आधारशिला रही है। मुझे यकीन है कि शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने से और भी कई लोग इसे सीखने के लिए प्रेरित होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
केंद्र ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी, CM बोले- पैदा होंगे 50 हजार रोजगार
केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, मोदी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी
नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
यहां देखें पीएम मोदी का एक्स पोस्ट
Marathi is India’s pride. Congratulations on this phenomenal language being accorded the status of a Classical Language. This honour acknowledges the rich cultural contribution of Marathi in our nation’s history. Marathi has always been a cornerstone of Indian heritage. I am… — Narendra Modi (@narendramodi) October 3, 2024
शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने के बाद इन भाषाओं को विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में विशेष महत्व मिलेगा। इसके साथ ही इन भाषाओं के संरक्षण, अध्ययन और विकास के लिए विशेष फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह कदम देश की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को सहेजने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
ये भी पढ़ें – रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दिवाली से पहले 78 दिनों के बोनस की सौगात, जानिए कितने लोगों को मिलेगा लाभ
Central government gives status of classical language to 5 languages including marathi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMSRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














