- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 17th February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 17 फरवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: तारिक रहमान ने आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। रहमान के साथ उनके मंत्रिमंडल में दो हिंदू नेताओं को भी शामिल किया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: बांग्लादेश में आज तारिक रहमान ने कई मंत्रियों के साथ शपथ ली। तारिक के इस समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। मुंबई में आज पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो हुई। इसके अलावा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ने अजित पवार की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। दोनों नेताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच होना बेहद आवश्यक है, ताकि घटना की असल सच्चाई सामने आ सके।
सम्बंधित ख़बरें
Lucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
CBSE Class 10th Result: 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
आज की ताजा खबर 15 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Chhattisgarh News: सक्ती पावर प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूरों की मौत, 15 घायल; इलाके में मचा हड़कंप
17 Feb 2026 09:49 PM (IST)
17 Feb 2026 09:49 PM (IST)अहमदाबाद: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
अहमदाबाद स्थित एक रासायनिक कारखाने में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
#WATCH Ahmedabad, Gujarat: Fire broke out in a chemical factory in Ahmedabad. Efforts to douse the fire are ongoing. pic.twitter.com/hIS47P7VS2
— ANI (@ANI) February 17, 2026
17 Feb 2026 09:17 PM (IST)
17 Feb 2026 09:17 PM (IST)कल मुंबई दौरे पर रहेंगे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्नीथला कल मुंबई के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे तिलक भवन में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। महापालिका, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक मानी जा रही है। ऐसे में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में खास तौर पर चंद्रपुर महापालिका चुनाव को लेकर रणनीति और तैयारियों पर मंथन किया जा सकता है।
17 Feb 2026 08:21 PM (IST)
17 Feb 2026 08:21 PM (IST)शांतमनु जम्मू और कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शांतमनु को नियुक्त किया है।
Lieutenant Governor Manoj Sinha has appointed Shantmanu, IAS (Retd.), as the State Election Commissioner for the Union Territory of Jammu and Kashmir pic.twitter.com/MfXIJCrqka
— IANS (@ians_india) February 17, 2026
17 Feb 2026 07:52 PM (IST)
17 Feb 2026 07:52 PM (IST)75 सीएम श्री स्कूलों का होगा आधुनिकीकरण
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय रचा जा रहा है। आज, डिजिटल पुस्तकालयों और स्मार्ट कक्षाओं सहित आठ प्रमुख स्तंभों के साथ 75 सीएम श्री विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
Delhi: CM Rekha Gupta says, "A new chapter is being created in education. Today, 75 CM Shri schools are being upgraded with eight key pillars, including digital libraries and smart classrooms..." pic.twitter.com/yjm0EhOui1
— IANS (@ians_india) February 17, 2026
17 Feb 2026 06:53 PM (IST)
17 Feb 2026 06:53 PM (IST)अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा पवेलियन का दौरा किया
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एआई शिखर सम्मेलन में ओडिशा पवेलियन का दौरा किया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत एडब्ल्यूएस बूथ का उद्घाटन किया।
Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw visited the Odisha Pavilion and inaugurated the AWS booth under the Ministry of Information and Broadcasting at the AI Summit pic.twitter.com/V4LFeJHQXP
— IANS (@ians_india) February 17, 2026
17 Feb 2026 06:13 PM (IST)
17 Feb 2026 06:13 PM (IST)भारत के इतिहास में सबसे महत्वाकांक्षी FTA पर हस्ताक्षर हुए- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2026 भारत-यूरोप संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अभी कुछ दिन पहले, हमने यूरोपीय संघ के साथ भारत के इतिहास में सबसे महत्वाकांक्षी एफटीए पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों पक्षों के बीच यह साझेदारी वैश्विक अनिश्चितता के बीच वैश्विक स्थिरता के लिए एक ताकत साबित होगी
17 Feb 2026 06:07 PM (IST)
17 Feb 2026 06:07 PM (IST)भारत-फ्रांस की दोस्ती नई ऊंचाइयों पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते बेहद खास और भरोसेमंद हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि फ्रांस, भारत के सबसे पुराने और मजबूत रणनीतिक साझेदारों में से एक रहा है। पीएम ने बताया कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देशों ने इस रणनीतिक साझेदारी को नई गहराई और नई ऊर्जा प्रदान की है।
17 Feb 2026 05:42 PM (IST)
17 Feb 2026 05:42 PM (IST)अजित पवार की मौत की हो CBI जांच: सुनेत्रा पवार
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ने अजित पवार की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। दोनों नेताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच होना बेहद आवश्यक है, ताकि घटना की असल सच्चाई सामने आ सके।
17 Feb 2026 05:36 PM (IST)
17 Feb 2026 05:36 PM (IST)तिहाड़ जेल से रिहा हुए एक्टर राजपाल यादव
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को आखिरकार तिहाड़ जेल से रिहाई मिल गई है। करीब 12 दिन तक सलाखों के पीछे रहने के बाद वह बाहर आ गए। सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए राहत दी थी। जिसके बाद 17 फरवरी, मंगलवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
17 Feb 2026 05:01 PM (IST)
17 Feb 2026 05:01 PM (IST)पंजाब से दबोचे गए फरार पाकिस्तानी नाबालिग
जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरएस पुरा स्थित जुवेनाइल होम से कल शाम फरार हुए दोनों पाकिस्तानी नाबालिगों को संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों मोहम्मद सनाउल्लाह और अहसान अनवर को जम्मू-कश्मीर लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। हालांकि, इस मामले में गैंगस्टर करनजीत गुग्गू अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।
17 Feb 2026 03:55 PM (IST)
17 Feb 2026 03:55 PM (IST)बीएनपी नेता तारिक रहमान ने पीएम पद की शपथ ली
बीएनपी नेता तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। 17 वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे रहमान ने अपनी पार्टी BNP का नेतृत्व करते हुए 12 फरवरी को हुए राष्ट्रीय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही बांग्लादेश को 36 साल बाद एक पुरुष प्रधानमंत्री मिला है।
17 Feb 2026 03:41 PM (IST)
17 Feb 2026 03:41 PM (IST)मुंबई के लोक भवन में पीएम मोदी और मैक्रों की मुलाकात
मुंबई के लोक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बेहद आत्मीय मुलाकात देखने को मिली। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया जिससे भारत-फ्रांस संबंधों की मजबूत होती साझेदारी की झलक साफ नजर आई।
17 Feb 2026 03:26 PM (IST)
17 Feb 2026 03:26 PM (IST)लोकभवन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकभवन पहुंच चुके हैं, जहां कुछ ही देर में उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है। इस बैठक में रक्षा सहयोग पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 114 राफेल लड़ाकू विमानों और हैमर मिसाइलों की खरीद से जुड़े समझौते पर आज आधिकारिक मुहर लगने की संभावना है।
17 Feb 2026 02:59 PM (IST)
17 Feb 2026 02:59 PM (IST)बांग्लादेश: 25 नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए बुलाया गया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंत्रिमंडल के गठन के तहत पार्टी के 25 नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
17 Feb 2026 02:32 PM (IST)
17 Feb 2026 02:32 PM (IST)ढाका पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज शाम बांग्लादेश में होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ढाका पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सचिव (द्विपक्षीय) डॉ. एमडी नजरुल इस्लाम और भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
17 Feb 2026 01:50 PM (IST)
17 Feb 2026 01:50 PM (IST)नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी आग
मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के वर्धा जिले में नई दिल्ली-चेन्नई ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ट्रेन 12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तंबरम) ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस सिंधी रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। धुआं देखने के बाद आखिरी गार्ड कोच को प्रभावित मानते हुए ट्रेन को सिंधी-तुलजापुर खंड में रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत प्रभावित डिब्बे को बाकी ट्रेन से अलग किया और दमकलकर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। किसी यात्री या स्टाफ के हताहत होने की सूचना नहीं है।
17 Feb 2026 01:20 PM (IST)
17 Feb 2026 01:20 PM (IST)मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी
सलमान खान के पिता सलीम खान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे और अभिनेता सलमान खान अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
17 Feb 2026 12:30 PM (IST)
17 Feb 2026 12:30 PM (IST)UP: विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर सोमवार को कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विधायक आराधना मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
17 Feb 2026 12:05 PM (IST)
17 Feb 2026 12:05 PM (IST)दोपहर 1:11 बजे फोर्टिस अस्पताल में ब्लास्ट की धमकी, यहीं भर्ती हैं भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1:11 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे ई-मेल में मुख्यमंत्री को लेकर गंभीर और आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। इसमें दावा किया गया है कि उन्हें पोलोनियम जैसे रेडियोएक्टिव पदार्थ से संक्रमित किया गया है और अगर वे बच गए तो उनका हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा।
17 Feb 2026 10:59 AM (IST)
17 Feb 2026 10:59 AM (IST)ठाणे में 5-मंजिला बिल्डिंग का स्लैब गिरा, 3 घायल
ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में बड़ा हादसा हो गया। 5 मंजिला बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा नूतन नीलम अपार्टमेंट में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
17 Feb 2026 10:13 AM (IST)
17 Feb 2026 10:13 AM (IST)UP में कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट
लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया गया है। 2 ट्रकों में भरकर पीएसी के जवान पहुंचे हैं। इसके अलावा, चार थानों की फोर्स तैनात की गई है। बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।
17 Feb 2026 08:57 AM (IST)
17 Feb 2026 08:57 AM (IST)रोहतक में दिनदहाड़े 22 गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या, हिमांशु भाऊ ने ली जिम्मेदारी
हरियाणा के रोहतक में IGP कार्यालय से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े 22 गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दिल्ली बाईपास पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के नाम का जिक्र किया गया है।
17 Feb 2026 08:17 AM (IST)
17 Feb 2026 08:17 AM (IST)अमेरिका में दिनदहाड़े गोलीबारी, तीन लोगों की मौत
अमेरिका के रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी की गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।
17 Feb 2026 07:52 AM (IST)
17 Feb 2026 07:52 AM (IST)फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों मुंबई पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत के ऑफिशियल दौरे पर हैं। वे भारत में हो रहे AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ बाइलेटरल समिट भी करेंगे। यह प्रेसिडेंट मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा है।
17 Feb 2026 07:13 AM (IST)
17 Feb 2026 07:13 AM (IST)मुझे एपस्टीन के मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया गया है- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे बरी कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे एपस्टीन के मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया गया है।
17 Feb 2026 06:49 AM (IST)
17 Feb 2026 06:49 AM (IST)बांग्लादेश में आज तारिक सरकार की ताजपोशी
बांग्लादेश में आज तारिक सरकार की ताजपोशी है। रहमान कैबिनेट के कई मंत्री शपथ लेंगे। तारिक के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल होंगे।
Aaj ki taaja khabar 17th february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM













