-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Operation Sindoor Not Over Yet Government Stern Warning Now Bullets Answered With Shells
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं… सरकार की कड़ी चेतावनी, अब गोली का जवाब गोले से मिलेगा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि पाकिस्तान की ओर से किसी भी प्रकार का दुस्साहस हुआ तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने सशस्त्र बलों से कहा, "अगर वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला जाएगा।"

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते के बावजूद ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है। सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान अब सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की नई सामान्य नीति बन चुका है। रविवार, 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद थे।
पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का मिलेगा मुहतोड़ जवाब
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि पाकिस्तान की ओर से किसी भी प्रकार का दुस्साहस हुआ तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने सशस्त्र बलों से कहा, “अगर वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला जाएगा।” प्रधानमंत्री के इस निर्देश के बाद भारतीय सेना की रणनीति और अधिक आक्रामक और स्पष्ट हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी 26 जगहों पर जवाबी कार्रवाई हुई, लेकिन भारत ने हर हमले का ज़बरदस्त और विनाशकारी जवाब दिया। सूत्रों ने कहा कि भारत की नीति स्पष्ट है। अगर पाकिस्तान गोलीबारी करता है, तो भारत और अधिक बलपूर्वक जवाब देगा। अगर पाकिस्तान रुकेगा, तो भारत भी रुकेगा।
अब DGMO स्तर पर ही होगा संवाद
नई दिल्ली अब इस्लामाबाद से केवल सैन्य अभियानों के महानिदेशक (DGMO) स्तर पर ही संवाद करेगी। भारत का यह रुख है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता रहेगा, सिंधु जल संधि जैसे समझौते भी स्थगित रहेंगे। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने सख्त शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर कोई कदम उठाया, तो भारत की प्रतिक्रिया पहले से अधिक विनाशकारी होगी।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता शनिवार शाम 5 बजे से प्रभाव में आ गया था। लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी और ड्रोन गतिविधियों के माध्यम से समझौते का उल्लंघन किया।
आतंकवाद कुत्ते की पूंछ… CM योगी का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तानियों से पूछ लें ब्रह्मोस की ताकत
हालांकि रविवार सुबह तक स्थिति नियंत्रण में थी और गोलाबारी रुक गई थी। लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों को सतर्क रहने और किसी भी उल्लंघन पर तुरंत और निर्णायक प्रतिक्रिया देने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार का संदेश स्पष्ट है कि आतंकवाद की कीमत अब पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी, और भारत अब चुप नहीं बैठेने वाला।
Operation sindoor not over yet government stern warning now bullets answered with shells
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














