-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Terrorism Is Like Dog Tail Cm Yogi Big Statement Says Ask Pakistanis About Power Of Brahmos
आतंकवाद कुत्ते की पूंछ… CM योगी का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तानियों से पूछ लें ब्रह्मोस की ताकत
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर पाकिस्तान और उसके द्वारा संरक्षित आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी होने वाली नहीं।

सीएम योगी, फोटो - सोशल मीडिया
लखनऊ : लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “आतंकवाद कुत्ते की पूंछ की तरह है, जो प्यार से कभी सीधी नहीं होगी। उसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा।” सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए इसे भारत की नई सैन्य नीति का प्रतीक बताया।
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअली शामिल हुए और उन्होंने सीएम योगी के साथ मिलकर यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान ब्रह्मांड नामक रक्षा उत्पादन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी हुआ और ब्रह्मोस द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस का पराक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को ब्रह्मोस की ताकत पर शक है, तो पाकिस्तान से पूछ लें। उन्होंने तीनों सेनाओं, प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अब हर आतंकी घटना युद्ध जैसी मानी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
डिफेंस कॉरिडोर से आत्मनिर्भरता की ओर यूपी
सीएम योगी ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर के तहत उत्तर प्रदेश में 6 नोड हैं, जिसमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी और चित्रकूट शामिल हैं। ब्रह्मोस यूनिट के लिए जैसे ही लखनऊ में 200 एकड़ भूमि दी गई, पीटीसी जैसी कंपनियों ने यहां काम शुरू कर दिया। अब यहां लगभग 7 एंकर यूनिट्स काम कर रही हैं।
रक्षा उत्पादन और निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि
सीएम योगी ने कहा कि 2013-14 की तुलना में आज भारत का रक्षा उत्पादन कई सौ गुना बढ़ चुका है। अब भारत न केवल आत्मनिर्भर हो रहा है, बल्कि मित्र देशों को रक्षा सामग्री निर्यात कर रहा है।
स्थानीय युवाओं को मिल रहा अवसर
सीएम योगी ने बताया कि डिफेंस सेक्टर में अब तक 57 एमओयू साइन हो चुके हैं, जिससे लगभग 30,000 करोड़ रुपये का निवेश आने वाला है और 60,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। पहले जहां यूपी से पलायन होता था, आज वहां निवेश की बहार है।
Explainer: आसान भाषा में समझिए एयर डिफेंस सिस्टम का ABC, भारतीय एयर डिफेंस से कांपता है पाकिस्तान?
सीएम योगी ने गर्व से कहा, “आज यूपी में व्यक्ति भी सुरक्षित है और पूंजी भी। हम आत्मनिर्भर भारत के रक्षा मिशन में मजबूत स्तंभ बन चुके हैं। ब्रह्मोस, डीआरडीओ और अन्य रक्षा संस्थानों की हर जरूरत में राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी।”
Terrorism is like dog tail cm yogi big statement says ask pakistanis about power of brahmos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














