-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Operation Sindoor Delegation Vivek Tankha Statement On Kashmiri Pandit Why Not One Pandit In Multi Party List
ऑपरेशन सिंदूर पर बने डेलिगेशन पर तन्खा का तीखा तंज, बोले- कश्मीरी पंडित ‘भूली प्रजाति’; पक्ष-विपक्ष दोनों को घेरा
- Written By: सौरभ शर्मा
भारत सरकार ने पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए केंद्र सरकार ने सात प्रतिनिधिमंडल बनाए हैं जिनमें विभिन्न दलों के 51 सांसद और पूर्व मंत्री शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में एक भी कश्मीरी पंडित शामिल नहीं हैं।

कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बने डेलिगेशन पर सवाल खड़े किए है
नई दिल्ली: पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को उजागर करने के लिए केंद्र सरकार ने सात ऑल पार्टी डेलिगेशन गठित किए हैं, जो विभिन्न देशों में जाकर पाकिस्तान की सच्चाई बताएंगे। लेकिन इस डेलिगेशन में कश्मीरी पंडित समुदाय का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं किया गया, जिसे लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने न केवल सरकार को घेरा बल्कि विपक्ष से भी सवाल उठाते हुए इस चयन को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है।
भारत सरकार द्वारा घोषित प्रतिनिधिमंडल की लिस्ट में AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के शशि थरूर जैसे नेताओं को शामिल किया गया है, जो अक्सर सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन कश्मीरी पंडित समुदाय की अनुपस्थिति पर विवेक तन्खा का सवाल हैरान करता है। उन्होंने इसे एक ‘भूली हुई प्रजाति’ की उपेक्षा बताया और कहा कि जम्मू-कश्मीर जैसे मुद्दे पर इस समुदाय की आवाज क्यों नहीं सुनी गई, यह बेहद गंभीर प्रश्न है।
Can there be any real optics abt Kashmir without involving Kashmiri Pandits !! KP once again kept out of visibility from the MPs delegation visiting world capital. For Govt KP issue is in the realm of tax free film & no more. @KirenRijiju @Jairam_Ramesh https://t.co/5rFQNPhFH1 — Vivek Tankha (@VTankha) May 18, 2025
सरकार के डेलिगेशन पर सवाल, कश्मीरी पंडितों की अनदेखी
केंद्र सरकार ने हाल ही में सात ऑल पार्टी डेलिगेशन की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क और सेना की मिलीभगत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करना है। इन डेलिगेशन में विभिन्न दलों के 51 सांसदों और पूर्व मंत्रियों को जगह दी गई है। साथ ही विदेश मंत्रालय के 8 वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। लेकिन इन डेलिगेशन में किसी भी कश्मीरी पंडित प्रतिनिधि का नाम नहीं है, जिससे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा आहत हैं।
विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सराहनीय कदम है कि भारत दुनिया को पाकिस्तान की सच्चाई दिखाएगा, लेकिन प्रतिनिधिमंडल की लिस्ट एकतरफा और सत्ता के पसंदीदा लोगों से भरी हुई है। उन्होंने पूछा कि जब मुद्दा जम्मू-कश्मीर का है, तो उसमें सबसे पीड़ित समुदाय कश्मीरी पंडितों को पूरी तरह कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है?
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
फैसले पर पक्ष-विपक्ष दोनों को लिया लपेटे में
सिर्फ सरकार ही नहीं, विवेक तन्खा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के फैसले पर भी गहरी निराशा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता की ओर से जिन चार नामों की सिफारिश की गई, उनमें भी किसी कश्मीरी पंडित का नाम शामिल नहीं है। उन्होंने लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेतृत्व ने भी इस महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व को नजरअंदाज कर दिया।
तन्खा का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि यह कांग्रेस के अंदर से ही उठी आलोचना है, जो यह दर्शाती है कि कश्मीर मुद्दे पर राजनीतिक दलों के बीच एकजुटता दिखाने के बजाय आंतरिक असंतोष बढ़ता जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने सीमा पार आतंक पर सख्त संदेश दिया है, लेकिन इसको लेकर बने डेलिगेशन की लिस्ट ने घरेलू राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है। कश्मीरी पंडित समुदाय की गैर मौजूदगी ने न केवल सरकार को कठघरे में खड़ा किया, बल्कि विपक्ष की मंशा और चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठा दिए हैं। विवेक तन्खा की आवाज अब उस साइलेंट बहस को सार्वजनिक कर रही है, जो कश्मीर के असली पीड़ितों की उपेक्षा पर उठती रही है।
Operation sindoor delegation vivek tankha statement on kashmiri pandit why not one pandit in multi party list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














