

Man Forces Child Beer & Smoking : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कथित तौर पर एक छोटे बच्चे को बीयर पिलाने और सिगरेट के कश लेने के लिए मजबूर करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बच्चे के हाथ में बोतल और जलती हुई सिगरेट थमाता है और उसे पीने-पीने के लिए उकसाता है। इस दौरान पूरी घटना रिकॉर्ड की जा रही है। यह दृश्य सामने आने के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है।
वीडियो में एक मोटरसाइकिल भी दिखाई देती है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर RJ25 SS 8392 साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि “RJ” कोड राजस्थान से जुड़ा होता है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना वहीं की हो सकती है।
हालांकि अब तक इस वीडियो की लोकेशन और तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई यूजर्स ने संबंधित अधिकारियों को टैग कर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
इस वायरल वीडियो को X पर कई यूजर ने शेयर करते हुए इस कृत्य को अस्वीकार्य बताया और Rajasthan Police को टैग किया। उन्होंने याद दिलाया कि भारतीय कानून के तहत नाबालिग को शराब और तंबाकू देना दंडनीय अपराध है।
फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग सख्त कानूनी कार्रवाई और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।