-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Operation Sindoor Chiefs Of Indian Armed Forces Meet President Draupadi Murmu
तीनों सेना प्रमुखों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे CDS चौहान, महामहिम को बताई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी
- Written By: आकाश मसने
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सीडीएस अनिल चौहान व तीनों सेनाओं के प्रमुख (सोर्स: एक्स@rashtrapatibhvn)
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जवाब को एक शानदार सफलता बनाया।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट किया कि “चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जवाब को एक शानदार सफलता बनाया।”
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ? जानिए 40 साल के सैन्य सफर की पूरी कहानी
General Anil Chauhan, Chief of Defence Staff, along with General Upendra Dwivedi, Chief of the Army Staff, Air Chief Marshal A. P. Singh, Chief of the Air Staff, and Admiral Dinesh K. Tripathi, Chief of the Naval Staff, called on President Droupadi Murmu and briefed her about… pic.twitter.com/ZU3GcK5Vux — President of India (@rashtrapatibhvn) May 14, 2025
7 मई को लॉन्च हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ये हमले के तुरंत बाद भारत सरकार ने सीसीएस (सुरक्षा पर कैबिनेट समिति) की बैठक के बाद दोनों देशों के बीच वर्ष 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) के अंदरूनी इलाकों में 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए।
पीएम बोले- पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते
इस बीच, 12 मई को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति है। प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने का जिक्र किया और कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।
बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साहू लौटे भारत, पाकिस्तान को छोड़ना ही पड़ा
पीएम ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान के साथ बातचीत होगी तो वह सिर्फ आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को खाली कराने पर होगी जो उसके अवैध कब्जे में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक नया मानदंड स्थापित किया है और एक नया मानदंड और नई सामान्य स्थिति स्थापित की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Operation sindoor chiefs of indian armed forces meet president draupadi murmu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














