- Hindi News »
- India »
- On Pm Modi Raising A Calf Rakesh Tikait Says First He Should Think About Animals On Road
PM मोदी के बछिया पालने पर सियासी हलचल, राकेश टिकैत ने तंज कसते हुए कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बछिया पालने पर सियासत की गलियारे में आंच पहुंच गई है। किसान आंदोलन से जुड़े नेता राकेश टिकैत ने अब इस पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचना की। कहा कि जो छुट्टा खुले पशु सड़क पर घूम रहे हैं उनको भी देख लें।
- Written By: साक्षी सिंह

किसान नेता राकेश टिकैत
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बछिया पालने पर सियासत की गलियारे में आंच पहुंच गई है। किसान आंदोलन से जुड़े नेता राकेश टिकैत ने अब इस पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचना की। कहा कि जो छुट्टा खुले पशु सड़क पर घूम रहे हैं उनको भी देख लें।
टिकैत ने तंज कसते हुए आगे कहा कि जिस गाय और गंगा के नाम पर ये सरकार में आए हैं, जरा उनके भी हालात देख लें। सौ-डेढ़ सौ रुपये में उनके लिए भूंसा यानी चारा आ जाएगा। वो भी नहीं आता। वो भी कागजों में ही आ रहा है।
ये भी पढ़ें:-PM Modi Jharkhand Visit: खराब मौसम की वजह से PM मोदी का बदला प्लान, टाटानगर स्टेशन और रोड शो का कार्यक्रम स्थगित
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन
मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
गोशालाओं पर राकेश टिकैत ने कहा कि गोशालाएं एक किस्म से जेल हैं। कुछ जगहों पर ही वे सही से चल रही हैं। लेकिन अधिकतर जगहों पर वो जेल है और वहां जानवरों की मौत हो रही है। बता दें कि बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में एक वीडियो और कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं। इनमें वे एक बछिया के साथ नजर आ रहे थे, जिसका नाम उन्होंने दीपज्योति रखा है।
VIDEO | “He should also look after the stray animals on streets. He should care about the cows, in name of whom he came into power. The ‘Gau shala’ is kind of jails to them. They are dying there,” says Bhartiya Kisan Union leader Rakesh Tikait on PM Modi welcoming a calf to his… pic.twitter.com/SYd8SCkB2a — Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2024
पीएम मोदी ने शेयर की है वीडियो
PM मोदी की ओर से शेयर किए गए 42 सेकेंड के वीडियो में उनके सरकारी आवास में यह नई मेहमान अठखेलियां करते दिखी, जिसे प्रधानमंत्री भी बड़े लाड-प्यार करते और गोद में लेकर पुचकारते दिखे। वीडियो में प्रधानमंत्री बछिया को दुलारते और उसे गोद में लेकर PM आवास में टहलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान के मंदिर के सामने इस प्यारी से बछिया का अभिषेक भी किया। बछिया भी आराम से प्रधानमंत्री के साथ सोफे पर बड़े ही प्यार से बैठी हुई नजर आ रही है।
A new member at 7, Lok Kalyan Marg! Deepjyoti is truly adorable. pic.twitter.com/vBqPYCbbw4 — Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2024
ये भी पढ़ें:-मेरठ हादसा : अब तक 10 की मौत, जानें क्यों भरभराकर गिरा मकान
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट के अपने X हेंडल पर वीडियो क्लिप के साथ PM मोदी ने लिखा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है। हालांकि पीएम मोदी की इस वीडियो क्लिप के वायरल होते ही सियासी खेमें में हलचल हो गई। अब पीएम मोदी पर आलोचनात्मक टिप्प्णी की जा रही है।
On pm modi raising a calf rakesh tikait says first he should think about animals on road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर रोहित शेट्टी को निशाना बनाने की साजिश, मुख्य शूटर गिरफ्तार
Feb 17, 2026 | 07:39 AMAI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव
Feb 17, 2026 | 07:39 AMDiabetes: क्या फल खाने से बिगड़ रहा है शुगर लेवल? जानें कितने GI वाले फल हैं खतरनाक
Feb 17, 2026 | 07:35 AMनवभारत संपादकीय: अभी से करें पेयजल संकट का समाधान
Feb 17, 2026 | 07:34 AMउनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?
Feb 17, 2026 | 07:33 AMपाकिस्तान में ‘Honor Killing’ का बढ़ता संकट और न्याय में विफलता: रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Feb 17, 2026 | 07:32 AMMMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
Feb 17, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














