-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Odisha Puri Rath Yatra Stampede Rahul Kharge Reaction
पुरी भगदड़ पर राहुल-खड़गे का हमलावर, बोले- लापरवाही या व्यवस्थाओं की विफलता
- Written By: सौरभ शर्मा
ओडिशा के पुरी रथ यात्रा में भगदड़ से 3 श्रद्धालुओं की मौत और 50 घायल होने की सूचना है। राहुल गांधी व खरगे ने हादसे को प्रशासन की विफलता बताते हुए दुख जताया और सरकार पर सवाल उठाए है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो- सोशल मीडिया)
पुरी में रथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह मची भगदड़ ने श्रद्धालुओं को झकझोर के रख दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हुए हैं। घटना के बाद अब यह मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना की जांच की मांग करते हुए पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास यह भगदड़ उस समय मची जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए एकत्रित हुए थे। भीड़ के नियंत्रण में प्रशासन की विफलता सामने आने पर राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस प्रकार की त्रासदी यह दिखाती है कि बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की ठोस व्यवस्था होनी चाहिए।
पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। ओडिशा सरकार से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो इसमें हर संभव मदद… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 29, 2025
राहत कार्य तेज करे सरकार
राहुल गांधी ने ओडिशा सरकार से घायलों के इलाज और राहत कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मौके पर पीड़ितों की मदद करने का आह्वान किया। राहुल ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए लिखा, भगवान उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहस दे और घायल जल्द ठीक हों। कांग्रेस की ओर से यह भी कहा गया है कि पार्टी हर संभव सहयोग देने को तैयार है।
‘लापरवाही की कीमत श्रद्धालुओं ने चुकाई’: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह पूरी तरह प्रशासन की विफलता है। उन्होंने कहा, यह रथ यात्रा में दूसरी बार ऐसा हादसा हुआ है। पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालु घायल हुए और अब यह भगदड़। इससे साफ है कि सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। खरगे ने राज्य सरकार से जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति-VIDEO
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
यह भी पढ़ें: लुधियाना में बीच सड़क पूर्व सांसद के PA को तलवारों से काटा, लोग बनाते रहे वीडियो
पुरी के जिलाधिकारी के अनुसार, हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को फिर से मजबूत किया जा रहा है।
Odisha puri rath yatra stampede rahul kharge reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM












