-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Punjab »
- Ludhiana Former Mp Pa Kuldeep Singh Murder Road Attack People Make Video
लुधियाना में बीच सड़क पूर्व सांसद के PA को तलवारों से काटा, लोग बनाते रहे वीडियो
- Written By: सौरभ शर्मा
लुधियाना में शिअद नेता के पूर्व PA कुलदीप सिंह मुंडियां की सरेआम तलवारों से हत्या कर दी गई। उन पर कार सवारों ने घेरकर हमला किया और सड़क पर ही मौत तक पीटते रहे, घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

कुलदीप सिंह मुंडियां को बीच सड़क पर मारा गया (फोटो- सोशल मीडिया)
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना की सड़कों पर शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला, जब शिअद के पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पूर्व पीए कुलदीप सिंह मुंडियां की सड़क के बीचोंबीच तलवारों से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोग मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए और इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इस घटना की सूचना कुलदीप के परिजनों को दे दी गई है।
घटना लुधियाना की धांधरा रोड पर उस समय हुई जब कुलदीप सिंह फार्महाउस से अपनी कार में घर लौट रहे थे। तभी स्विफ्ट कार सवार हमलावरों ने उनकी कार को घेरा और उन्हें बाहर निकालकर तलवारों और किरपाण से हमला कर दिया। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में हो गई लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिल रही है।
हत्या का वीडियो बना, मदद को कोई नहीं आया
घटना के समय कई लोग मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी ने न तो हमलावरों को रोका, न ही घायल कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया। एक व्यक्ति कार में बैठकर वीडियो बनाता रहा। बाद में उसी वीडियो को पुलिस को सौंपा गया। थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
नासिक में आत्महत्या की तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं; विवाहिता सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
यह भी पढ़ें: CISF को मिलेगी टेक्नोलॉजी की ताकत, अब एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी और भी स्मार्ट
कनाडा में है पूरा परिवार, अकेले रहते थे कुलदीप
कुलदीप सिंह का परिवार कनाडा में रहता है और उन्हें इस घटना की खबर दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप कुछ समय कनाडा में रहकर लौटे थे और लुधियाना में अकेले रहते थे। धांधरा रोड पर उनका फार्महाउस था। वह प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे और हो सकता है कि इसी को लेकर उनकी किसी से रंजिश रही हो। परिवार के लौटने के बाद ही हत्या की असली वजह का पता चल सकेगा।
Ludhiana former mp pa kuldeep singh murder road attack people make video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:14 PMअरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMहोटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













