‘मैं तो ठोकूंगा…’, बढ़ते पुल हादसों के बीच ठेकेदारों को नितिन गडकरी की चेतावनी
Nitin Gadkari: वडोदरा में हाल ही में पुल गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक करीब 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नितिन गडकरी (File Photo)
नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना के बाद अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बढ़ते पुल हादसों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लग गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुर्भावनापूर्ण गलतियों पर ठोक देना चाहिए।
नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि एक्सीडेंट अलग चीज है और जो काम करते वक्त बेईमानी और फ्रॉड करते हैं, वो दूसरी चीज है। उन्होंने कहा कि अगर गलती जानबूझकर नहीं की गई हो तो माफ कर देना चाहिए, लेकिन अगर गलती दुर्भावनापूर्ण की गई हैं तो फिर ठोक देना चाहिए।
गड़बड़ हुई रोड पर तो छोड़ता नहीं हूं
काम के रवैये को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वो गड़बड़ होने पर जिम्मेदारों को डांट लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई गड़बड़ हुई रोड पर तो मैं छोड़ता नहीं हूं। उन्होंने कहा कि अभी मेरा टारगेट है 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए, अब मैं ठेकेदार तथा अधिकारियों के पीछे लगूंगा। यह मेरे देश की संपत्ति है, मैं इसके साथ समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि एक एक रोड में मेरे घर की दीवार है। जितनी चिंता मुझे अपने घर की है, उतनी जिम्मेदारी मेरी उस रोड के लिए भी है।
सम्बंधित ख़बरें
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Breaking News: उद्घाटन से पहले ही राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
2029 में भी नहीं मिलेगा महिलाओं को आरक्षण? देरी के पीछे क्या हैं कारण, जानें सब कुछ
PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन
वडोदरा पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18
गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढह जाने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान रात के लिए रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि ये अभियान शुक्रवार सुबह फिर से शुरू हो गया क्योंकि दो व्यक्ति अब भी लापता हैं। बुधवार सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। ये पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है।
यह भी पढ़ें- लालू यादव को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, फिर हो सकती है जेल की सजा- VIDEO
दो लोग अभी भी लापता
वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने कहा कि गुरुवार रात एक और शव मिलने के साथ ही पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। दो लोग अभी भी लापता हैं। नदी में उफान के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया है और शुक्रवार सुबह फिर से शुरू होगा। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF), राज्य आपदा राहत बल (SDRF) और अन्य एजेंसियों की कम से कम 10 टीमों द्वारा पूरे दिन खोज और बचाव अभियान चलाया गया।
