नागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
Nagaland Congress News: नागालैंड के मोकोकचुंग में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कई नेताओं ने एनपीसीसी नेतृत्व पर कुप्रबंधन और गुटबाजी का आरोप लगाते हुए पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
- Written By: प्रिया जैस
नागालैंड कांग्रेस (सौजन्य-IANS)
Nagaland Congress Resignation: नागालैंड में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मोकोकचुंग के NPCC, DCC, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और अन्य पदाधिकारियों के एक समूह ने नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (NPCC) में कथित कुप्रबंधन, मनमाने कामकाज और बढ़ती गुटबाजी का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों और इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है।
पार्टी अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में नेताओं ने एनपीसीसी नेतृत्व पर कुप्रबंधन, तानाशाही शैली में काम करने और पार्टी के भीतर बढ़ते गुटबाजी के माहौल का आरोप लगाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष को संबोधित पत्र में नेताओं ने कहा कि उन्होंने भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ यह फैसला लिया है। उनका कहना है कि एनपीसीसी नेतृत्व के लगातार कुप्रबंधन और एकतरफा कार्यशैली के कारण पार्टी में अराजकता, भ्रम और विभाजन की स्थिति पैदा हो गई है।
मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
पत्र में आरोप लगाया गया है कि पिछले कुछ महीनों में नेतृत्व के फैसलों ने जिला स्तर पर पार्टी संगठन को कमजोर कर दिया है। नेताओं का कहना है कि संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के बजाय समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की गई, जिससे अविश्वास और गुटबाजी का माहौल बना।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
प्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
MP विधानसभा: मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन, उमंग सिंघार और विजयवर्गीय में बहस
A group of NPCC, DCC, Youth Congress, Mahila Congress, and other office-bearers from Mokokchung has submitted a joint resignation from all party posts and primary membership of the Indian National Congress (INC), citing alleged mismanagement, autocratic functioning, and growing… pic.twitter.com/43tuc1rgST — IANS (@ians_india) July 21, 2026
नागालैंड में कांग्रेस के खात्मे के बावजूद दिया समर्थन
इस्तीफा देने वाले नेताओं ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए सम्मानपूर्वक जनता की सेवा करना संभव नहीं रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2015 में जब कांग्रेस नागालैंड में लगभग समाप्त होने की स्थिति में थी, तब भी वे पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ जुड़े रहे, लेकिन अब वे अपने जिले और पूरे राज्य में पार्टी संगठन को कमजोर होते हुए चुपचाप नहीं देख सकते।
यह भी पढ़ें – प्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
इसी कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का फैसला किया है। सामूहिक इस्तीफा देने वालों में मोकोकचुंग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वातिमोंगबा आइर, एनपीसीसी के सचिव (पूर्व डीसीसी उपाध्यक्ष) लानुसानेन इमसोंग, एनपीसीसी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव प्रकाश एले सहित कई अन्य पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
