NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
Student Protest Update: NEET पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन और विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने इसे 'नौटंकी' बताया है।
- Written By: अमन मौर्या
दिल्ली में छात्र आंदोलन (सोर्स- सोशल मीडिया)
NEET Paper Leak Protest: देश की राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कई दिनों से चल रहा आंदोलन सोमवार को अपने चरम पर पहुंच गया। संसद में मानसून सत्र चल रहा था उसी समय हजारों की संख्या में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे समेत अन्य मुद्दे पर संसद चलो मार्च की तैयारी में थे। इस दौरान छात्रों और सुरक्षा बलों मे झड़प देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो-फोटो खूब वायरल हुए। इसके विरोध में मंगलवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में तमाम विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्रमुख विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
NDA नेताओं के बयान से उठे सवाल
इस बीच सरकार की तरफ से छात्रों और विपक्षी नेताओं से बातचीत की भी कोशिश की गई है। छात्र आंदोलन और विपक्ष के धरने को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। सत्ताधारी दल के नेताओं की तरफ से ऐसे बयान सामने आए हैं, जिसमें आंदोलन पर सवाल खड़ा किया गया। एक सीनियर नेता ने तो दिल्ली में हो रहे आंदोलन को सरकार को बदनाम करने की नौटंकी तक कह डाला।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: NEET और TET पेपर लीक के खिलाफ मोहाड़ी में पूर्व विधायक चरण वाघमारे के नेतृत्व में मोर्चा
PM आवास मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल-प्रियंका और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया; देखें VIDEO
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, CJP के समर्थन में उतरे वाम दल; गृह मंत्री से मांगा जवाब
द्रशेखर बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किए जाने पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने पीएम मोदी को भारी जनादेश दिया है। सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि यह माना गया है कि गलती हुई है। क्या इसका मतलब यह है कि धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक किया? क्या सरकार ने पेपर लीक किया?
Nagpur, Maharashtra: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi criticising Prime Minister Narendra Modi over Jantar Mantar protest, Minister Chandrashekhar Bawankule says, “The country has elected Prime Minister Narendra Modi to the post of Prime Minister for the third time. 140 crore… pic.twitter.com/xy8VPcFHG9 — IANS (@ians_india) July 21, 2026
आगे उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद स्वतः संज्ञान लिया और एक जांच एजेंसी नियुक्त की। इसलिए मुझे लगता है कि यह विरोध प्रदर्शन महज एक नाटक है। यह विरोध प्रदर्शन देश के युवाओं को भड़काने के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- PM आवास मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल-प्रियंका और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया; देखें VIDEO
उत्पाद मचाएंगे तो वह ठीक नहीं: कंगना
मंंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने संसद का सत्र इसलिए होता है ताकि हम हर मुद्दे पर बात कर सकें। हम चाहते हैं कि सत्र चले और ये लोग अपने प्रश्न हमारे सामने रखें लेकिन अगर लोग उत्पाद मचाएंगे तो वह ठीक नहीं है। जनता ने जिस सरकार को चुना है तो सरकार कैसे चलेगी ये उन्हीं का अधिकार है।
