Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO

Bihar News: पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 22, 2026 | 04:57 PM

पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीज हिंसक झड़प (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

BJP Congress Clash Patna: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को राजनीतिक तनाव उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नारेबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने के साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में BJP ने निकाला मार्च

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने बुधवार कांग्रेस कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी क्रम में पटना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक विरोध मार्च निकाला। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जैसे ही कांग्रेस कार्यालय के समीप पहुंचे, वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर आ गए।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल: राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, व्यापम चौराहे पर नारेबाजी, कांग्रेस ने गुलाब से किया स्वागत

विद्यार्थियों का संघर्ष, हमारा संघर्ष: NEET मुद्दे व दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ नागपुर कांग्रेस का प्रदर्शन

लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO

NEET विवाद: बांसुरी स्वराज बोलीं- अराजकता का औजार नहीं, राष्ट्र निर्माता है देश का युवा

दोनों ओर से चले लाठी-डंडे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप हुए। कुछ ही देर बाद माहौल बेकाबू हो गया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। कई कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर भी एक-दूसरे से भिड़ गए। सड़क पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच टकराव चलता रहा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

On the streets of Patna, Bihar. No holds barred, BJP vs Congress https://t.co/E0qrrMQFE8 pic.twitter.com/UEQkcaWS7v — Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 22, 2026

घटना में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने के दावे किए जा रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई थी।

इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। उधर, बुधवार को पटना में एक अन्य प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहा। अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर लोकभवन मार्च निकाला, जिसके दौरान भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और हंगामा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- 12 साल में शिक्षा बजट आधा, गडकरी के मंत्रालय का तीन गुना बढ़ा आवंटन; रामचंद्र गुहा ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

फिलहाल, सदाकत आश्रम और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Bjp congress clash patna sadaqat ashram stone pelting protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 04:57 PM

Topics:  

  • Bihar
  • BJP
  • Congress
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.