Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख

CJP Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए दिल्ली जाने का ऐलान किया है। वहीं, शरद पवार ने जंतर-मंतर पहुंचकर घायल छात्रों का हाल जाना।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 21, 2026 | 05:10 PM

ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mamata Banerjee CJP Protest Support: पश्चिम बंगाल पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने ऐलान किया है वो सरकार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए दिल्ली जा सकती है। ममता ने यह बयान कोलकाता में शहीद दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए दिया। 

ममता बनर्जी ने कहा कि, यदि जरूरत पड़ी तो मैं खुद कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में जाऊंगी। हमने शुरू से ही उनका समर्थन किया है और आगे भी करते रहेंगे। प्रदर्शनकारी भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बाद भी पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहे। जबकि बिते दिन संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई की थी। सीजेपी समर्थकों ने देर रात एक बार फिर जंतर-मंतर पर अपनी मंच तैयार किया जिसे दिल्ली पुलिस ने हटा दिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्होंने प्रदर्शन स्थल की सपाई की। 

MAMATA BANERJEE : I will go to CJP protest. This protest is by Opposition, for Opposition, of Opposition 😭😂 pic.twitter.com/0qOVhTWGFB — News Algebra (@NewsAlgebraIND) July 21, 2026

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में बवाल के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, कांग्रेस ने बोला हमला

Mumbai CJP Protest Action: मुंबई पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर

Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश

वांगचुक को कुछ हुआ तो… सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सरकार को दी चेतावनी

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार की रात करीब 10:30 बजे प्रदर्शन कर रहे छात्रों और लोगों से पुलिस कार्रवाई के लिए माफी मांगी। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं अपने सभी समर्तकों से, खासकर उन लड़कियों से माफी मांगती हूं जिन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पीटा था।

I apologise to all our supporters, especially the girls who were brutally beaten by male police officers. We could have done better. I could have done better to protect you from the inhumane actions of the Delhi Police. To protect one Dharmendra Pradhan, who is responsible for… — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 21, 2026

दीपके ने आगे कहा कि हम और बेहतर कर सकते थे। मैं आपको दिल्ली पुलिस के बुरे कामों से बचाने के लिए और बेहतर कर सकता था।धर्मेंद्र प्रधान नाम के एक आदमी को बचाने के लिए, जो 20 से अधिक स्टूडेंट्स की मौत के लिए जिम्मेदार है, सरकार कई और यंग स्टूडेंट्स का खून बहाने को तैयार थी।  

जंतर-मंतर पहुंचे शरद पावर

वहीं, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राज्यसभा सदस्य शरद पावर अभिजीत दीपके से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दीपके समेत सीजेपी के कई समर्थकों से बात की। इस बात की जानकारी खुद दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी। दीपके ने कहा कि एनसीपी प्रमुक शरद पावर आज जंतर-मंतर पर पुलिस की बर्बरता के बारे में जानने और घायल स्टूडेंट्स के लिए अपनी चिंता जहिर करने गए। मैं उनको ऐसे मुश्किल समय में स्टूडेंट्स के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद देता हूं।

NCP Chief @pawarspeaks visited Jantar Mantar today to enquire about the police brutality and express his concern for the injured students. I thank Pawar sir for standing with students in such adverse times. pic.twitter.com/kQ1cB7pb8f — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 21, 2026

ममता ने भुलाए आपसी मतभेद

ममता बनर्जी ने राज्य में कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समेत INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों से आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ चुके नेताओं के लिए दो टूक संदेश देते हुए कहा कि “गद्दारों” की तृणमूल कांग्रेस में कभी वापसी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- किसानों का ऐलान- पैदल पहुंचेंगे दिल्ली, सरकार ने मानीं दो मांगें फिर भी जारी रहेगा प्रदर्शन

कोलकाता के बिरला तारामंडल के पास आयोजित तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक अहं से कहीं बड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का मुकाबला करने के लिए INDIA गठबंधन के सभी दल एकजुट हों। मुझमें कोई अहंकार नहीं है और मैं सभी से अपील करती हूं कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ लड़ें। 

Mamata banerjee supports cjp protest sharad pawar meets abhijit dipke jantar mantar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 05:10 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • India
  • Latest News
  • Mamata Banerjee
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.