अयोध्या में दीपोत्सव का बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें पिछले सात सालों में कितने दीए जले

महाआरती के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपस्थित सभी साधु-संतों, स्वयंसेवकों, मंत्रियों, महापौर, विधायकों, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल व कई लोगों ने दीये प्रज्ज्वलित किए।
Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या धाम ने बनाया दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें सात सालों में जलाए कितने दीये
अयोध्या धाम ने बनाया दो वर्ल्ड रिकॉर्ड,
Updated on

नई दिल्ली: अयोध्या रामनगरी के दीपोत्सव का आज आठवां संस्करण नया अध्याय लिखा गया है। इस साल अयोध्या धाम ने लगातार सातवीं बार अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। दरअसल एक साथ 25 लाख 12 हजार 585 दीपो के प्रज्वलन का नया रिकॉर्ड बनाया। सरयू के 55 घाटों पर प्रज्ज्वलित दीयों की गणना जैसे ही पूरी हुई, एक नए रिकॉर्ड की घोषणा की गई, तो वहां उपस्थित जनसमुदाय खुशी से झूम उठे।

बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कंसल्टेंट Nischal Barot ने सीएम योगी को प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद वहां मौजूद सभी दर्शकों ने ताली बजाकर खुशी जाहिर की। हालांकि रामनगरी में एक साथ 1121 अर्चकों के सरयू आरती का भी एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा

भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान राम की पैड़ी पर लगभग 6:30 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित साधु-संतों का अभिवादन किया। इसके बाद निर्धारित आयोजनाें का शुभारंभ किया। सीएम ने मां सरयू का अभिषेक और पूजन किया। इसके बाद सरयू तट पर मौजूद 1121 बटुकों, साधु-संतों, महिलाओं समेत मां सरयू की महाआरती शुरू की। इसके साथ संत-धर्माचार्य मंत्रोच्चार करते रहे और पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और लोग खुशी अनुभव महसुस कर रहे थे।

Deepotsav inaugurated by CM
योगी सरकार की ओर से साल 2017 से प्रारंभ किए गए दीपोत्सव में लगातार नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं

महाआरती के बाद  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपस्थित सभी साधु-संतों, स्वयंसेवकों, मंत्रियों, महापौर, विधायकों, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल व कई लोगों ने दीए प्रज्ज्वलित किए। राम की पैड़ी, भजन संध्या स्थल व चौधरी चरण सिंह के विभिन्न घाटों पर पहले से सज्जित दीयों को 30 हजार स्वयंसेवकों ने मोमबत्ती से एक-एक कर प्रज्ज्वलित करना आरंभ किया। कुछ ही देर के अंतराल के सरयू के घाट दीपों की अलौकिक आभा से प्रकाशमान हो उठे थे।

चारो ओर उल्लास ही उल्लास दिख रहा था। दीयों के प्रज्वलन के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की 30 सदस्यीय टीम ने कंसल्टेंट निश्चल बरोट के नेतृत्व में प्रज्ज्वलित दीयों की गणना की। गणना के दौरान घाटों व सड़कों पर उपस्थित लोग सांसें थाम खड़े रहे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार की ओर से साल 2017 से प्रारंभ किए गए दीपोत्सव में लगातार नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। हालाँकि ये सातवीं बार था, जब नया कीर्तिमान स्थापित हुआ इससे पहले दीपोत्सव में 2017 में एक साथ 1.71 लाख दीपों का प्रज्वलन हुआ और साल 2018 के दूसरे दीपोत्सव में 3.01 लाख दीये, 2019 के तीसरे दीपोत्सव में 4.04 लाख दीये, 2020 के चौथे दीपोत्सव में 6.06 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए थे। साल 2021 में 9.41 लाख दीये, 2022 में टोटल 15.76 लाख दीये और 2023 के सातवें दीपोत्सव में 22.23 लाख दीयों के प्रज्वलन का रिकॉर्ड बना था।

Navbharat Live
navbharatlive.com