Weather Update: इन राज्यों में आज बारिश के आसार, देखें मौसम का ताजा अपडेट

देश मे नवंबर से राज्य में ठंड का एहसास होने लगेगा। और आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
Weather Update Toaday: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, UP-बिहार में कोहरे का अलर्ट
Weather Update Toaday: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, UP-बिहार में कोहरे का अलर्ट
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में ठंड की आहट शुरू हो गई है। वहीं, कई राज्यों में दाना चक्रवात की वजह से बारिश हो सकती है। अगर दिल्ली के मौसम कि बात करें तो दिन में यहां गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि सुबह शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। दरअसल आने वाले 4 दिनों में राजधानी का मौसम ऐसा ही कुछ बना रहेगा। अब नवंबर में ही सर्दी बढ़ने के उम्मीद हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में बहुत हल्की बारिश की संभावना है। वहीं,पश्चिमी यूपी मौसम शुष्क रहेगा। बिहार में दाना चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अररिया, गोपालगंज, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और कुछ जिलो में हल्की बारिश भी हो सकती है।

Monsoon Update
देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है

नवंबर से होगा राज्य में ठंड का एहसास 

मध्य प्रदेश में भी मौसम बिलकुल ही रहने वाला है। यहां पर भी दिन के समय गर्म का एहसास हो रहा है, जबकि रात के समय गुलाबी सर्दी पड़ती है और राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। इसके साथ ही नवंबर से राज्य में ठंड का एहसास होने लगेगा। और आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में बारिश हो सकती है। दरअसल केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आज कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com