- Hindi News »
- India »
- Grand Diwali In Ayodhya After 500 Years Pm Modi Extended Best Wishes
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, अयोध्या दीपोत्सव का भी किया जिक्र
हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं, और मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणापुंज बने रहेंगे।
- Written By: शिवानी मिश्रा

राम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद ये पहली दीपावली है
नई दिल्ली: प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए सभी को दीवाली विश किया। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो। उन्होंने अयोध्या दीपोत्सव का भी जिक्र किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर कहा कि अयोध्या मे 500 साल बाद आई है यह पावन घड़ी। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दिवाली है और ये शुभ घड़ी राम भक्तों के अनगिनत बलिदान और तपस्या के बाद 500 वर्षों के बाद आई है।
ये भी पढ़ें:-Weather Update: इन राज्यों में आज बारिश के आसार, देखें मौसम का ताजा अपडेट
सम्बंधित ख़बरें
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की एक पोस्ट को टैग करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा ‘‘अलौकिक अयोध्या! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद ये पहली दीपावली है। दरअसल अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर , क्योंकि 500 सालों के बाद ये पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद आई है।”
पीएम मोदी का एक्स पर पोस्ट
भव्य अयोध्या-दिव्य अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या धाम की पहली दिवाली आज ये दृश्य देखकर मन हर्षित और आनंदित है। pic.twitter.com/cLNyq4hlIZ — Narendra Modi ᴾᵃʳᵒᵈʸ (@INamoAgain) October 30, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं और मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणापुंज बने रहेंगे। हालांकि दर्शकों ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपनी पोस्ट में रोशनी से जगमगाते मंदिर की कई तस्वीरें साझा कीं है।
पीएम मोदी ने कहा हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं।
इसके साथ ही मोदी ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में अयोध्या में दीप प्रज्वलित कर मनाए जा रहे दीपोत्सव की भी सराहना की और कहा कि अतुलनीय और अकल्पनीय! भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई! लाखों दीयों से आलोकित रामलला की पावन जन्मस्थली पर यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला दृश्य है। अयोध्या धाम से निकला ये प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों में नया जोश और नई ऊर्जा भरेगा, और मेरी कामना है कि भगवान श्री राम सारे देशवासियों को सुख-समृद्धि और यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
ये भी पढें: दीपों का ये पावन त्योहार,आपके लिए लाए खुशियां हजार, आज रोशनी के त्योहार पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश
बता दें कि ”जनवरी में अयोध्या में बने भव्य मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया और लाखों देशवासियों ने अपने घरों और आस-पड़ोस के मंदिरों में टेलीविजन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बने और इस ऐतिहासिक पल का आनंद उठाया।
Grand diwali in ayodhya after 500 years pm modi extended best wishes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Apr 03, 2026 | 03:03 PMसऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 03:02 PMजन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMपहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Apr 03, 2026 | 02:43 PMPune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Apr 03, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












