- Hindi News »
- India »
- New Justice Statue In Supreme Court Without Blindfold Now Indian Law Is Not Blind
अब अंधा नहीं है कानून, खुल गई न्याय की देवी की आंख, क्या होगा फिल्मों का नया डायलॉग?
अब भारत का कानून अंधा नहीं है। न्याय की देवी की मूर्ति से आंखों की पट्टी हटा दी गई है। हाथ की तलवार को भी हटा दिया गया है। तलवार की जगह संविधान की किताब ने ले ली है। न्याय की देवी के हाथ में तराजू अभी बरकरार है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: भारत के कानून में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की प्रतिमा से आंखों पर लगी पट्टी हटा दी गई है। मतलब साफ है कि अब भारत का कानून अंधा नहीं है। न्याय की देवी के हाथ में तलवार थी, उसे हटाकर अब संविधान की किताब रख दिया गया है। जबकि न्याय की देवी के हाथ का तराजू अभी बरकरार है, जो इंसाफ का प्रतीक हुआ करता था, वह अब भी उनके हाथ में मौजूद दिखाई दे रहा है।
सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की मूर्ति में हुए इस बदलाव पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बदलाव से खुश हैं जबकि कुछ सवाल पूछ रहे हैं कि खुली आंख का क्या मतलब है, क्या अब न्याय की देवी वारदात के समय घटनास्थल को देख सकेंगी। आखिरकार इसीलिए तो उनकी आंख पर पट्टी लगाई गई थी कि घटनास्थल पर मौजूद न होते हुए भी वह इंसाफ करती हैं। उनके हाथ में तलवार इसलिए थी कि इंसाफ की देवी सजा भी देती है, तलवार सजा का प्रतीक थी। तराजू इंसाफ का प्रतीक था जो अभी बरकरार है। वही आंखों पर पट्टी इस बात की तस्दीक करती थी कि न्याय की देवी घटनास्थल पर बिना मौजूद हुए भी इंसाफ करती हैं।
ये भी पढ़ें- इसलिए पीछे हटने को मजबूर हुए अनिल विज, नायब सैनी को दोबारा…
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: बंगाल में जजों को बंधक बनाने पर सुको सख्त, मालदा की अराजकतापूर्ण घटना
बंगाल के मालदा में महिला जजों को भीड़ ने बनाया बंधक, Supreme Court ने ममता सरकार को जमकर लताड़ा
केंद्र सरकार सबसे बड़ा मुकदमेबाज, आखिर मोदी सरकार पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? ठोक दिया ₹25 हजार का जुर्माना
TMC को सुप्रीम कोर्ट का झटका! चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सुनाई खरी-खरी; CJI बोले- सिर्फ बंगाल में ऐसा क्यों?
न्याय की देवी के हाथ में संविधान की किताब पर लोगों ने खुशी जाहिर की है, जबकि तराजू अब भी इंसाफ का प्रतीक बना हुआ है और सजा संविधान के हिसाब से दी जाती है इसलिए संविधान की किताब भी ठीक है, लेकिन आंखों से पट्टी हटाए जाने पर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बदलाव से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि भारत का कानून पहले अंधा था। लेकिन अब यह अंधा नहीं है, मतलब साफ है कि इससे दुनिया भर में एक संदेश जाएगा कि भारत में अब कानून को लेकर भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि सैकड़ों फिल्मों में कानून के अंधा होने की दुहाई दी गई। अंधा कानून नाम से फिल्म भी बनी। पुरानी फिल्मों में डायलॉग हुआ करता था, कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन कानून अंधा है। अब इस तरह की डायलॉग बाजी नई फिल्मों में नजर नहीं आएगी, क्योंकि अब भारत का कानून अंधा नहीं रहा।
New justice statue in supreme court without blindfold now indian law is not blind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toaster Trailer 2026: एक टोस्टर ने बना दिया खूनी! राजकुमार राव का अजीबोगरीब अवतार देख चौंक जाएंगे आप
Apr 04, 2026 | 03:49 PM‘महाराष्ट्र में SIR से कटेंगे 2.9 करोड़ वोटर्स के नाम’, प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, चुनाव आयोग पर बोला हमला
Apr 04, 2026 | 03:49 PMकिन लोगों पर रहती है शनिदेव की कृपा? कौन होता है शनि दोष का शिकार? जानिए
Apr 04, 2026 | 03:47 PMPune Inner Ring Road Project की रफ्तार धीमी, जमीन अधिग्रहण बना बड़ी बाधा
Apr 04, 2026 | 03:43 PMसुलझ गया खेलोबा के शिवाजी महाराज का मूर्ति विवाद, नई जगह होगी स्थापना, दोनों समुदाय की बनी सहमति
Apr 04, 2026 | 03:40 PMIran US War: ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप की शर्तों को मारी ठोकर, मुनीर-शरीफ की बढ़ी मुश्किलें
Apr 04, 2026 | 03:36 PMMumbai Accident: माटुंगा में रफ्तार का कहर! फल खरीद रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार
Apr 04, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














