- Hindi News »
- India »
- Neet Paper Leak Cbi Arrests Shivraj Motegaonkar Latur Rcc Classes Nanded Connection
NEET Paper Leak: लातूर के RCC संचालक मोटेगांवकर गिरफ्तार, नांदेड़ से जुड़े तार; CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने लातूर के आरसीसी क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर 9 दिन की रिमांड पर लिया है। जांच में नांदेड़ कनेक्शन का भी बड़ा खुलासा हुआ है।
- Written By: आकाश मसने

CBI ने RCC क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया (सोर्स: सोशल मीडिया)
NEET Paper Leak Case Nanded Connection: देशभर में चर्चित नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर के आरसीसी क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को जांच एजेंसियां पूरे रैकेट की अहम कड़ी मान रही हैं, जिससे अब पेपर लीक नेटवर्क की परतें तेजी से खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। मोटेगांवकर को 9 दिन की सीबीआई रिमांड में भेजा गया है।
नांदेड़ से जुड़े नीट पेपर लीक के तार
इसी बीच नांदेड़ से जुड़ा एक नया मामला भी जांच के दायरे में आ गया है। नांदेड़ में एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए प्रचार ने भी जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है। विज्ञापन में दावा किया गया था कि एक छात्रा को केमिस्ट्री में 180 में से 180 अंक मिले हैं, जबकि यह प्रचार परिणाम घोषित होने से पहले ही किया गया था। यही छात्रा अब पेपर लीक जांच के दायरे में बताई जा रही है।
CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने नांदेड़ के विद्युत नगर इलाके में कदम परिवार से लंबी पूछताछ की। छात्रा के पिता पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले 5 लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र हासिल करने की कोशिश की थी। सीबीआई ने कदम परिवार के करीब 8 सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा के प्रैक्टिस टेस्ट में अंक 100-120 के बीच थे, लेकिन पुणे में कथित तैयारी के दौरान यह अंक अचानक बढ़कर 560 तक पहुंच गए। इस असामान्य सुधार ने जांच एजेंसियों की आशंका को और मजबूत किया है। सीबीआई ने छात्रा और उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए पुणे स्थित कार्यालय में तलब किया है।
मांढरे कॉलेज से निलंबित
नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार की गई पुणे के मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स की प्राध्यापिका मनीषा मंधारे के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके निलंबन का फैसला लिया। सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद संस्थान ने नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया।
यह भी पढ़ें:- NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
होटल मीटिंग और गुप्त सौदों का खुलासा जाच एजेंसियों के मुताबिक, परीक्षा से पहले लातूर, पुणे और अन्य शहरों के होटलों में गुप्त बैठके आयोजित की जाती थीं। बैठकों में मोबाइल जमा कराए जाते थे और प्रश्नपत्र और उत्तरों की लाइव जानकारी साझा की जाती थी। एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क के तार राजस्थान, नांदेड, गुरुग्राम और महाराष्ट्र के कई जिलों तक फैले हुए है।
Neet paper leak cbi arrests shivraj motegaonkar latur rcc classes nanded connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












