-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nana Patole Attack On Bjp Narendra Modi Jp Nadda Over Tmc Political Crisis
‘क्षेत्रीय दलों को खत्म कर रही मोदी सरकार’, TMC संकट को लेकर नाना पटोले का BJP पर बड़ा हमला
- Written By: आकाश मसने
Nana Patole On BJP: टीएमसी में जारी अंदरूनी घमासान के बीच कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बीजेपी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म कर रही है।

नाना पटोले (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Nana Patole Attack On BJP: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मचे सियासी घमासान पर अब महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पटोले ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सत्ता का इस्तेमाल करके मजबूत स्थानीय दलों को तोड़ा जा रहा है।
जेपी नड्डा के पुराने बयान का दिया हवाला
नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक पुराने बयान को याद दिलाते हुए कहा कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत हो रहा है।
नाना पटोले ने कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी किस तरह से दूसरी राजनीतिक पार्टियों को तोड़ते हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद सार्वजनिक रूप से यह ऐलान किया था कि वे देश से सभी स्थानीय और क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म कर देंगे। अब उसी एजेंडे पर देश में काम शुरू हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
अशोका विहार में निगम की बड़ी कार्रवाई: 4 मंजिला इमारत जमींदोज, चुनाव के दौरान संचालित हुआ था कांग्रेस कार्यालय
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | On political rift within TMC, Congress leader Nana Patole says, “Everyone has seen how the BJP and Narendra Modi break parties. Their former party President JP Nadda had declared that we will finish off all local parties. That work has begun.… pic.twitter.com/9Oltx5FfH1 — ANI (@ANI) June 15, 2026
मोदी सरकार डर दिखाकर तोड़ रही स्थानीय पार्टियां
नाना पटोले ने कहा कि जनभावना को नजर अंदाज करके जिस तरह से बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकारें डर दिखाकर स्थानीय पाटियां किस तरह तोड़ रहे हैं वो आपने सबने देखा है। देश की जनता को पता चल गया है कि लोकतंत्र को न मानने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की असलियत सही रूप में सामने आना शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें:- रोहित पवार के अन्नत्याग आंदोलन के आगे झुकी फडणवीस सरकार! किसान कर्जमाफी की शर्तों में बदलाव का दिया आश्वासन
राम मंदिर दान चोरी पर क्या बोले नाना पटोले?
अयोध्या के राम मंदिर के दान पात्रों में जमा राशि में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर नाना पटोले ने कहा कि राम मंदिर की समिति ने भी कई बार आरोप लगाया है कि जो पैसे हमने बीजेपी को दिए थे उसका हिसाब हमें नहीं मिला है। नाना पटोले ने आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर पैसे जमा होने के बाद बीजेपी उसे राजनीतिक रूप से कैसे इस्तेमाल करती है यह सबको पता है।
Nana patole attack on bjp narendra modi jp nadda over tmc political crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृत छात्रों को काशी में श्रद्धांजलि, गंगा आरती से पहले रखा गया दो मिनट का मौन
Jun 24, 2026 | 01:52 PMउज्जैन में बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान ढहा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Jun 24, 2026 | 01:49 PMअब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
Jun 24, 2026 | 01:41 PMMonsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
Jun 24, 2026 | 01:38 PMPappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
Jun 24, 2026 | 01:35 PMअमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
Jun 24, 2026 | 01:31 PM‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
Jun 24, 2026 | 01:30 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














