-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Hailawadi House Collapse 15 Year Old Death Five Injured
उज्जैन में बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान ढहा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Ujjain Latest News : उज्जैन के हैलावाड़ी इलाके में दो मंजिला मकान गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जर्जर मकान गिरा (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain House Collapse Accident: उज्जैन शहर के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हैलावाड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मकान के भीतर कुल 8 लोग मौजूद थे। अचानक इमारत गिरते ही जोरदार आवाज के साथ पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू किया। कई लोगों को बाहर निकालने में स्थानीय नागरिकों ने भी मदद की।
15 साल के अरशान की मौत
पुलिस के अनुसार मलबे में दबने से 15 वर्षीय अरशान कुरैशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में खुर्शीद बी, इकलाश, फरान नाज, शेर मोहम्मद और परवीन बी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉलेज के बाहर अश्लील हरकतों से परेशान छात्राएं पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय, प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप
एनजीटी (NGT) के आदेशों का सीहोर में खुलेआम उल्लंघन, नर्मदा के सीने पर माफिया का तांडव, प्रशासन ‘मौन’
राजधानी भोपाल में पिता ने बेटी को मारा: गड़े खजाने के लालच में वारदात, 3 महीने बाद खुला राज
लॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
जर्जर हालत में था मकान
स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। इसके अलावा पास में चल रहे एक अन्य निर्माण कार्य के कारण मकान की नींव कमजोर होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मकान गिरने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार यह मकान कई लोगों द्वारा किराए पर लिया गया था और इसमें लगभग 12 लोग निवास करते थे। हादसे के समय इनमें से 8 लोग अंदर मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आ गए।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और भवन की स्थिति तथा आसपास के निर्माण कार्यों की भी जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
Ujjain hailawadi house collapse 15 year old death five injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंह छिपाकर घूम रहे विरोधी, महिला आरक्षण बिल को लेकर ओपी राजभर ने विपक्ष को घेरा; अखिलेश पर भी साधा निशाना
Jul 16, 2026 | 05:44 PMUPTET 2026: ओएमआर शीट में छोटी चूक पड़ सकती है भारी, आयोग ने जारी किया स्पष्ट निर्देश
Jul 16, 2026 | 05:42 PMरांची में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा, उमड़े लाखों श्रद्धालु
Jul 16, 2026 | 05:38 PMराम मंदिर की जमीन पर बनेगी मस्जिद! भारत से हजारों किलोमीटर दूर मचा बवाल, सवालों के घेरे में इस देश की सरकार
Jul 16, 2026 | 05:34 PMKL राहुल OUT, ईशान किशन IN…दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग-11
Jul 16, 2026 | 05:32 PMशरद पवार के सुर में उद्धव ठाकरे ने मिलाया सुर! संजय राउत बोले- परिसीमन बिल पर करेंगे विचार
Jul 16, 2026 | 05:18 PMजौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव बोले- शिक्षा में भी साम्प्रदायिकता दिखती है..
Jul 16, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM














