- Hindi News »
- India »
- Naidu Is Hurting Hindu Faith For Political Gains Jagan Demands Action From Pm Modi
सियासी फायदे के लिए हिंदू आस्था को ठेस पहुंचा रहे नायडू, जगन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग
- Written By: अभिषेक सिंह
तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को लिखे गए 8 पेज के लेटर में कहा है कि आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सीएम नायडू सियासी फायदे के लिए हिंदू आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया है कि लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाई गई है। इस मामले को लेकर सीएम नायडू और वाईएसआरपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के बीच खींचतान चल रही है। वहीं, अब जगन रेड्डी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीएम एन चंद्रबाबू नायडू पर कार्रवाई की मांग की है।
जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को लिखे गए 8 पेज के लेटर में कहा है कि आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सीएम नायडू सियासी फायदे के लिए हिंदू आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद में सदगुरू की एंट्री, बोले- अब वक्त आ गया है कि हिंदू मंदिरों…!
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi G7 Summit: G7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों से करेंगे अहम मुलाकात
G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
‘नेहरू से बहुत आगे निकले PM मोदी’, चंद्रकांत पाटिल ने शरद पवार की गुगली का दिया करारा जवाब
फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि चंद्रबाबू नायडू आदतन झूठ बोलते हैं। वे राजनीतिक मकसद से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए इतना नीचे गिर गए हैं। यह जरूरी है कि झूठ फैलाने के उनके बेशर्म कृत्य के लिए नायडू को कड़ी फटकार लगाई जाए और सच्चाई सामने लाई जाए। इससे करोड़ों हिंदू भक्तों के मन में नायडू द्वारा पैदा किए गए संदेह दूर होंगे और टीटीडी की पवित्रता में विश्वास बहाल होगा।
क्या है मामला?
इससे पहले टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया था कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने तिरुपति लड्डू प्रसादम बनाने में घटिया सामग्री और पशु वसा का इस्तेमाल किया था। सत्तारूढ़ टीडीपी ने दावा किया कि गुजरात की लैब ने मिलावट की पुष्टि की है। टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमना रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित लैब की रिपोर्ट दिखाई। इसमें दिए गए घी के नमूने में पशु वसा की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें:- तिरुपति प्रसाद विवाद से आहत डिप्टी सीएम पवन कल्याण, आज से 11 दिन का करेंगे प्रायश्चित उपवास
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह ने मामले की जांच की मांग की है। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चंद्रबाबू नायडू से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर अमूल ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को खारिज किया है। आरोप लगाया गया था कि अमूल ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को घी उपलब्ध कराया है। एक बयान जारी कर अमूल ने स्पष्ट किया कि अमूल ने कभी भी टीटीडी को घी की आपूर्ति नहीं की है।
Naidu is hurting hindu faith for political gains jagan demands action from pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
Jun 14, 2026 | 05:01 PMयुवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा…पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हंगामें पर RJD ने सरकार को घेरा
Jun 14, 2026 | 04:58 PM‘वाशिंग मशीन है भाजपा…’, बंगाल की सियासत से लेकर ‘स्टेट ऑफ होर्मुज’; इंदौर में संजय सिंह ने उठाए कई सवाल
Jun 14, 2026 | 04:56 PMयमुना सफाई अभियान में उतरीं CM रेखा गुप्ता, हजारों वॉलंटियर्स और BJP कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
Jun 14, 2026 | 04:54 PMलातूर में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा: तेज रफ्तार क्रेटा ने क्रूजर को मारी टक्कर, 3 की मौत, 17 घायल
Jun 14, 2026 | 04:52 PMपुणे में बोले संजय राउत-बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग, शरद पवार करें विपक्षी एकता की पहल
Jun 14, 2026 | 04:49 PMएडवेंचर कंपनी की लापरवाही ने ली जान, बिना रस्सी बांधे युवती को पुल से नीचे फेंका, VIDEO देख कांप जाएगी रूह
Jun 14, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM














