-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Nagendran Will Replace Annamalai As The Chief Of Bjps Tamil Nadu Unit
तमिलनाडु बीजेपी को मिला नया बॉस, कल से नैनार नागेंद्रन संभालेंगे कमान! 2026 में स्टालिन को देंगे मात?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Who is Nainar Nagendran: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक नैनार नागेन्द्रन ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

तमिलनाडु बीजेपी को मिला नया बॉस, कल से नैनार नागेंद्रन संभालेंगे कमान! 2026 में स्टालिन को देंगे मात?
नवभारत डेस्क: नैनार नागेंद्रन तमिलनाडु बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे, क्योंकि आज इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले वे अकेले व्यक्ति थे। अन्नामलाई ने नागेंद्र के नाम का प्रस्ताव रखा तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने इसका समर्थन किया। अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कल (12 अप्रैल) दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से की जाएगी।
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक नैनार नागेन्द्रन ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
कौन हैं नैनार नागेन्द्रन?
बता दें कि नागेंद्रन, जो कि वर्तमान में राज्य उपाध्यक्ष हैं, पहले AIADMK में थे। वे टी नगर में बीजेपी के राज्य मुख्यालय कमलालयम में पहुँचने वाले पहले उम्मीदवार थे तथा नामांकन दाखिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
हम किसी की ‘बी-टीम’ नहीं… DMK के आरोपों पर भड़के CM विजय, स्टालिन पर तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात
भवानीपुर चुनाव मामला: ममता बनर्जी की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश
पार्टी ने बताया कि उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन तथा पार्टी विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा। अन्नामलाई के बाद नागेंद्रन को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने की संभावना है।
गठबंधन पर निर्णय की घोषणा पार्टी नेतृत्व करेगी
पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर दक्षिण से विधायक वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि अपने एक दिवसीय दौरे में शाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के झूठे प्रचार पर भी अपनी बात रख सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या शाह के दौरे से राज्य में गठबंधन मजबूत होगा, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन पर निर्णय की घोषणा पार्टी नेतृत्व द्वारा ही की जाएगी।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गुरुवार को तमिलनाडु के राष्ट्रीय सह-प्रभारी डॉ पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी समेत राज्य भाजपा के कई नेताओं ने यहां हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया था। रेड्डी ने कहा कि उनकी उपस्थिति कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तमिलनाडु के विकास के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करती है।’
Nagendran will replace annamalai as the chief of bjps tamil nadu unit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी
Jun 24, 2026 | 10:45 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की नई इमारत का काम अंतिम चरण में, पर 12 करोड़ की अतिरिक्त निधि बनी बड़ी चुनौती
Jun 24, 2026 | 10:45 AMExplainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
Jun 24, 2026 | 10:43 AMचंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब
Jun 24, 2026 | 10:31 AMGold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 7 महीने के निचले स्तर पर आए रेट, जानें ताजा भाव
Jun 24, 2026 | 10:28 AMFIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
Jun 24, 2026 | 10:27 AMAlka Yagnik Health Concerns: अलका याग्निक को आई दादी की याद, पद्म भूषण संग मुलाकात का किस्सा किया शेयर
Jun 24, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














