-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mumtaz Mahal Death Anniversary Three Times Burials Of Shah Jahan Beloved Queen
पुण्यतिथि पर खास: शाहजहां की मुमताज; जिसकी याद में बना ‘ताज’, तीन बार किया गया था दफन
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मोहब्बत की निशानी कहा जाने वाला ताजमहल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। वास्तव में यह मकबरा है जिसे शहंशाह शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताजमहल के मुख्य गुंबद के नीचे ही मुमताज महल का मकबरा है।

मुमताज महल की पुण्यतिथि पर विशेष (सौजन्य- सोशल मीडिया)
पुण्यतिथि पर खास : कहते हैं वक्त बदलता, अंदाज-ए-बयां बदलता है लेकिन मोहब्बत नहीं बदलती। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित ताजमहल मोहब्बत की जीतीजागती मिसाल है जिसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। शाहजहां उनसे बेइंतहा मोहब्बत करते थे। वास्तव में ताजमहल मुमताज बेगम का मकबरा है जो सफेद संगमरमर से बनी खूबसूरत इमारत है।
दुनिया के सातवें अजूबे में शुमार ताजमहल को लोग देश-विदेश से देखने के लिए आते हैं। मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल को शाहजहां ने अपनी पत्नी की मौत के बाद बनवाया था। मुमताज महल शाहजहां की तीसरी बेगम थीं। 17 जून 1631 को उनकी मृत्यु हो गई गई थी। ताजमहल के मुख्य गुंबद के नीचे ही उनका मकबरा स्थित है।
38 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मुमताज महल का असली नाम अर्जुमंद बानो बेगम था। महज 38 वर्ष की उम्र में मुमताज महल की मौत हो गई थी। अपनी 14वीं संतान को जन्म देने के करीब 30 घंटे के बाद उनकी जान चली गई थी। मुमताज की मौत के बाद शाहजहां टूट से गए थे। उनको गहरा सदमा लगा था। पत्नी की याद में उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। कई दिनों तक दरबार भी नहीं लगाया था। बाद में उन्होंने मुमताज की याद ऐसा मकबरा बनाने की ठानी कि लोग उसे मोहब्बत की मिसाल के रूप में जानें। इसके बाद ताजमहल का निर्माण हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
आगरा में नकली डेयरी कारोबार पर FSDA का बड़ा एक्शन; पनीर-दूध-घी की यूनिट पर छापा, भारी मात्रा में सामग्री नष्ट
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
तीन बार दफनाई गईं मुमताज महल
मुमताज महल की मौत बुरहानपुर में हुई थी। वह शहंशाह के साथ एक सैन्य अभियान में साथ गई हुई थीं। इसी दौरान 14वीं संतान को जन्म देने के बाद उनकी मौत हो गई थी। उस दौरान बुहहानपुर में ही ताप्ती नदी के पास ही एक बागीचे में उनके शव को दफना दिया गया था। शाहजहां चाहते थे मुमताज का मकबरा ताजमहल में रहे। इसलिए मुमताज के शव को आगरा लाया गया। यहां उनको एक अस्थायी मकबरे रउजा-ए-मुनव्वरा में दफनाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल तब तक बना नहीं थी। बाद में तीसरी और अंतिम बार 1633 में मुमताज के शव को ताजमहल के मुख्य गुंबद के नीचे दफनाया गया। यह उनका आखिरी विश्राम स्थल के रूप में विकसित हुआ जिसे देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं।
जन्मदिन विशेष: राजस्थान से निकलकर रचा इतिहास, बेटी की शादी में झुक गई थी पेरिस सरकार
शाहजहां ने पूरी की बेगम की आखिरी ख्वाहिश
शाहजहां पर लिखी गई किताब शाहजहांनामा में इस बात का जिक्र है कि मुमताज महल ने शहंशाह से कहा था कि उनका सपना है कि एक ऐसा महल हो जिसके चारों तरफ बाग और झील हो। उन्होंने शाहजहां से गुजारिश की थी कि मौत के बाद उन्हें ऐसे ही महल जैसे मकबरे में दफनाया जाए। इसीलिए शाहजहां ने मुमताज की मौत के बाद ताजमहल बनवाया जो अपने आप में अजूबा है। शाहजहां ने मुमताज की इच्छा का ध्यान रखते हुए ताजमहल के लिए यमुना नदी के किनारे का स्थान चुना ताकि पानी के साथ बाग और हरियाली रहे।
शाहजहां और मुमताज की अजब प्रेम कहानी
ताजमहल आज भी शाहजहां और मुमताज बेगग की अजब प्रेम कहानी को दर्शाता है। यह सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि सच्ची मोहब्बत की मिसाल है। ताजमहल की आकर्षक बनावट दुनिया भर में मशहूर है। यहां की हर दीवार और गुंबद शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत की दास्तां बयां करते हैं।
Mumtaz mahal death anniversary three times burials of shah jahan beloved queen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
Jul 01, 2026 | 09:22 PMरीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMपीलीभीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौ-रक्षा का आह्वान, बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन
Jul 01, 2026 | 08:55 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














