- Hindi News »
- India »
- Muda Scam Case Hearing On Cm Siddaramaiahs Petition In Karnataka High Court Today
MUDA स्कैम केस : आज CM सिद्धारमैया की याचिका पर कर्नाटक HC में सुनवाई, क्या रुकवा सकेंगे अपने खिलाफ लोकयुक्त की जांच
कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर इस समय की एक बड़ी खबर का अनुसार यहां MUDA स्कैम केस में CM सिद्धारमैया की याचिका पर आज कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (सोर्स-सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर इस समय की एक बड़ी खबर का अनुसार यहां MUDA स्कैम केस में CM सिद्धारमैया की याचिका पर आज कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुसीबतें फिलहाल बढ़ी ही हुईं हैं। जहां कर्नाटक हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ मुडा घोटाले में लोकायुक्त जांच पर लगी रोक तो हटा ली है। लेकिन अब लोकयुक्त भी सिद्धारमैया के खिलाफ घोटाले की जांच शुरू करेगा।
जानकारी दें कि, बीते 15 जनवरी बुधवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने लोकायुक्त को मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण ( MUDA) में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से जुड़े कथित भूखंड आवंटन घोटाले की जांच जारी रखने की अनुमति दे दी थी। वहीं अदालत ने निर्देश दिया था कि जांच की निगरानी लोकायुक्त पुलिस के महानिरीक्षक द्वारा की जाए और भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी को अब तक की अपनी जांच के विस्तृत रिकॉर्ड को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए थे। लोकायुक्त को अपनी जांच जारी रखने और 27 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
कर्नाटक HC ने BJP को दिया झटका…’करप्शन रेट कार्ड’ केस में राहुल को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!
गंभीर आरोपों पर राहत नहीं, प्रज्वल रेवन्ना की याचिका हाई कोर्ट से खारिज; रेप केस में हुए थे गिरफ्तार
ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि यह सिद्धारमैया के लिए राहत की खबर हो सकती है, क्योंकि लोकायुक्त पुलिस राज्य सरकार के अंडर आती है। वहीं लोकायुक्त की रिपोर्ट आने के बाद ही अब CBI जांच पर फैसला आगे हो सकता है। वहीं इस फैसले से एक बार फिर कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज है।
वहीं बीते 17 जनवरी शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इसी मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) से जुड़े धनशोधन मामले में लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य की 140 से अधिक अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और अन्य भी शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से इस मामले में कर्नाटक लोकायुक्त ने पूछताछ की थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने बार-बार अपने या अपने परिवार द्वारा किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है और कहा है कि विपक्ष उनसे ‘‘डरा हुआ” है और ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
दिल्ली की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि MUDA स्कैम केस में आरोप है कि एक दूरदराज गांव में मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) द्वारा तीन एकड़ और 16 गुंटा जमीन अधिग्रहित किये जाने के बदले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को मैसूर के महंगे इलाके में 14 भूखंड दिये गये थे। एक एकड़ 40 गुंटा के बराबर होता है। एजेंसी ने कहा, इस भूमि को मूल रूप से एमयूडीए ने 3,24,700 रुपये में अधिग्रहित किया था। पॉश इलाके में 14 भूखंडों के लिए मुआवजे की कीमत 56 करोड़ रुपये है। आरोप है कि CM सिद्धरमैया ने अपनी पत्नी श्रीमती बीएम पार्वती के नाम पर 14 भूखंडों के लिए मुआवजा दिलाने के सिलसिले में अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Muda scam case hearing on cm siddaramaiahs petition in karnataka high court today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-गोवा महामार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम, घंटों फंसे रहे हजारों यात्री; 17 साल बाद भी कछुआ चाल विकास का दंश
May 24, 2026 | 07:50 PMMI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
May 24, 2026 | 07:50 PMस्टूडेंट्स को सीख लेना चाहिए ये 5 जरूरी स्किल्स, नौकरी में अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी करियर में तेज ग्रोथ
May 24, 2026 | 07:48 PMकॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो उठी CBI जांच की मांग
May 24, 2026 | 07:39 PMMultilingual Bollywood Actor: मल्टी टैलेंटेड हैं ये स्टार्स, एक नहीं कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़, देखें लिस्ट
May 24, 2026 | 07:36 PMMP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
May 24, 2026 | 07:36 PMUorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
May 24, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














