-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Karnatka High Court Reject Prajwal Revanna Bail Plea In Physical Assault Case
गंभीर आरोपों पर राहत नहीं, प्रज्वल रेवन्ना की याचिका हाई कोर्ट से खारिज; रेप केस में हुए थे गिरफ्तार
- Written By: मनोज आर्या
Karnataka High Court: पिछले महीने प्रज्वल रेवन्ना को दोषी ठहराने वाली एक स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ चार यौन शोषण और रेप केस में से एक में उम्रकैद की सजा सुनाई थी और जुर्माना भी लगाया था।

प्रज्वल रेवन्ना, (फाइल फोटो)
Prajwal Revanna Case: कर्नाटक हाई कोर्ट ने जनता दल सेक्यूलर (JDS) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने आज बुधवार को प्रज्वल रेवन्ना की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें निचली अदालत के आदेश को रद्द करने और अंतरिम जमानत देने की मांग की गई थी। इससे पहले, सीनियर अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने प्रज्वल रेवन्ना की ओर से बहस की थी।
लूथरा ने जस्टिस के. एस. मुदगल और टी. वेंकटेश नाइक की बेंच के समक्ष उम्रकैद के आदेश को चुनौती दी थी। बेंच ने आज आगे की सुनवाई के लिए इस मामले को लिया था।
निचली अदालत के आदेश को दी गई थी चुनौती
आज की सुनवाई के दौरान बेंच ने अभियोजन पक्ष के तर्कों को सुना, जिसका नेतृत्व रविवर्मा कुमार ने किया। प्रज्वल रेवन्ना की तरफ से पिछली सुनवाई में सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने अपील की थी। याचिका में निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट द्वारा याचिका को खारिज कर दिए जाने के बाद, प्रज्वल रेवन्ना को अपनी जारी कानूनी लड़ाई में एक और बड़ा झटका लगा है। यह फैसला उन पर लगाए गए आरोपों की गंभीरता और कानूनी प्रक्रिया को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
उम्रकैद की सजा सुना चुका है स्पेशल कोर्ट
पिछले महीने प्रज्वल रेवन्ना को दोषी ठहराने वाली एक स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ चार यौन शोषण और रेप केस में से एक में उम्रकैद की सजा सुनाई थी और जुर्माना भी लगाया था। MPs/MLAs के लिए स्पेशल कोर्ट के जज संतोष गजानन भट ने उन पर कुल 11.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और कहा था कि इस जुर्माने की रकम में से 11.25 लाख रुपये पीड़ित को दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, संसद भवन में PM मोदी, अमित शाह और नडड्डा की बैठक; तय हो गई तारीख?
जर्मनी से लौटने के बाद हुई थी गिरफ्तारी
प्रज्वल रेवन्ना, पिछले साल मई में जर्मनी से लौटने के बाद गिरफ्तार किए गए थे। कई वजहों से फैसले को चुनौती दे रहे हैं, जिसमें उनका दावा है कि पीड़िता की गवाही में विरोधाभास है और प्रॉसिक्यूशन द्वारा पेश किए गए सबूतों में भी अंतर है। रेवन्ना को अगस्त में एडिशनल सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट ने दोषी ठहराया था, जहां जज ने बार-बार सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट वीडियो बनाने और सबूत मिटाने का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
Karnatka high court reject prajwal revanna bail plea in physical assault case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














