- Hindi News »
- India »
- Modi Performance In 11 Years Success Failure Survey 2029 Pm Choice Revealed
11 साल में किन मोर्चों पर सफल और कहां विफल रहे मोदी? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए 2029 में किसे PM बनाएगी जनता
केन्द्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो चुके हैं। जनता इन 11 सालों में हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कामों से कितनी खुश है? इस सवाल का जवाब भी अब सामने आ गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद सरकार और पार्टी नेता और उसके नुमाइंदे लोगों के बीच में जाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले 11 सालों का लेखा-जोखा देते हुए तारीफ में पीठ थपथपा रहे हैं। लेकिन जनता इन 11 सालों में हुए कामों से कितनी खुश है? इस सवाल का जवाब भी अब सामने आ गया है।
इस सवाल का जवाब जानने के लिए सी-वोटर ने एक सर्वे किया है, जिसमें लोगों से पूछा गया है कि वे मोदी सरकार के काम से कितने खुश हैं। सर्वे में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई, महंगाई और बेरोजगारी को खत्म करने के लिए उठाए गए कदमों जैसे मुद्दों पर भी लोगों की राय ली गई है।
इतना ही नहीं सर्वे में यह पूछा पूछा गया कि क्या वे 2029 में भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं? सी वोटर के इस सर्वे का रिजल्ट अब समाने आ गया है। इसमें क्या कुछ निकला? किन मोर्चों पर मोदी सरकार ने अच्छा काम किया कहां मामला ख़राब? रहा चलिए बताते हैं…
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
‘ये आपदाओं का दशक…’, नीदरलैंड्स में पीएम मोदी का बड़ा बयान, 25 साल की सेवा को बताया जनता का आशीर्वाद
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
पीएम मोदी की अपील, नागपुर मनपा का बड़ा फैसला; ईंधन संकट के बीच मनपा कर्मचारियों को मेट्रो-बस से सफर की सलाह
आतंक के खिलाफ कैसा रहा मोदी का काम?
सर्वे के मुताबिक, जब लोगों से पूछा गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार का प्रदर्शन कैसा रहा? 53.9% लोगों ने इसे बेहतरीन बताया, जबकि 13.4% लोगों ने इसे अच्छा, 12% ने औसत और 16.5% लोगों ने इसे खराब बताया। यानी करीब 67% लोगों ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार के काम पर संतोष जताया है।
महंगाई के मोर्चे मोदी सरकार का प्रदर्शन?
इसी तरह, एक और सवाल में जब जनता से पूछा गया कि क्या मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में सफल रही है? इसके जवाब में 26% लोगों ने सरकार के प्रयासों को बहुत सफल बताया, जबकि 23.9% लोगों ने इसे कुछ हद तक सफल बताया। 17.6% लोगों ने कहा कि कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि 5.2% लोगों ने कहा कि सरकार के प्रयास कुछ हद तक कारगर रहे हैं। 24.8% लोगों ने महंगाई पर मोदी सरकार के काम को अप्रभावी बताया है।
बेरोजगारी दूर करने में सफल या विफल?
बेरोजगारी के मोर्चे पर मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड क्या है? इसी तरह बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर 26.3% लोगों ने कहा है कि सरकार के प्रयास काफी कारगर रहे हैं, जबकि 27.9% लोगों ने कहा कि सरकार की नीतियां कुछ हद तक ही कारगर रही हैं। 19.9% लोगों ने सीधे तौर पर कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारी दूर करने में कोई बदलाव नहीं ला सकी। 7% ने कहा कि यह कुछ हद तक कारगर रही है और 15% ने कहा कि बेरोजगारी कम करने की मोदी सरकार की नीति अप्रभावी रही है।
2029 में भी मोदी बनें प्रधानमंत्री
सर्वे के नतीजों के मुताबिक, 59.3 फीसदी लोगों ने कहा कि वे 2029 में भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, जबकि 27.4 फीसदी लोगों ने साफ इनकार कर दिया और 10.3 फीसदी लोगों ने कहा कि यह उनके भविष्य के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि उन्हें 2029 में इस पद के लिए मौका दिया जाए या नहीं।
Modi performance in 11 years success failure survey 2029 pm choice revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नीदरलैंड में ढोल ताशा की थाप पर PM नरेंद्र मोदी का मराठा स्टाइल स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने जमाया रंग
May 16, 2026 | 07:28 PMKamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
May 16, 2026 | 07:21 PMCBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला
May 16, 2026 | 07:12 PMसुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
May 16, 2026 | 07:02 PMअमृता फडणवीस का बड़ा फैसला, कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द; पीएम मोदी के आह्वान को दिया मान
May 16, 2026 | 07:01 PMGoogle का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
May 16, 2026 | 06:56 PM22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
May 16, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














