- Hindi News »
- India »
- Mumbai Local Train Accident Rahul Gandhi Slams Modi Govt Over Rail Safety
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: मोदी सरकार सिर्फ प्रचार में माहिर, हादसों पर चुप्पी; जवाबदेही के नाम पर जीरो
- Written By: सौरभ शर्मा
ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से 4 की मौत पर राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा सरकार ने 11 साल में सिर्फ प्रचार किया है, जवाबदेही बिलकुल नहीं। सरकार 2047 के सपने बेच रही है, बल्कि हकीकत कुछ और है।

राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मुंबई के ठाणे जिले में एक लोकल ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत और छह घायल होने की खबर ने देश को झकझोर दिया है। इस दुखद घटना के बाद विपक्ष ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। रेल हादसे को लेकर उठे सवालों के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के 11 साल के शासन पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि न तो कोई ठोस बदलाव हुआ और न ही जवाबदेही तय हुई, सिर्फ प्रचार चलता रहता है। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब केंद्र सरकार अपनी 11 साल की उपलब्धियों का जश्न मना रही है और भविष्य के सपने दिखा रही है।
वहीं रेलवे प्रशासन ने इस हादसे के बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, मुंबई उपनगरीय क्षेत्र की सभी लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजे लगाए जाएंगे ताकि पायदान से लटकते यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में उपयोग में आ रहे डिब्बों को फिर से डिज़ाइन कर यह सुविधा जोड़ी जाएगी। रेल मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सरकार पर विपक्ष का वार
हादसे के बाद देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विपक्ष का कहना है कि सरकार आज के मुद्दों से भाग रही है और 2047 की तस्वीरें दिखाकर असलियत छुपा रही है। रेलवे जैसी व्यवस्था, जो देश की रीढ़ मानी जाती है, अब असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था का प्रतीक बन गई है। हादसे पर दुख जताते हुए कहा गया है कि जब सरकार अपनी सेवा के 11 साल पूरे होने का उत्सव मना रही है, तब देश का एक बड़ा हिस्सा रेलवे की लापरवाही का शिकार हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ! 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, कल विधायक दल की बैठक
जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
तिहाड़ से परिवार को फोन करेगा 26/11 हमले का आतंकी तहव्वुर राणा, कोर्ट ने दी इजाजत तो उठे कई सवाल
रेलवे की सफाई और कदम
हादसा दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ, जब एक ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दो ट्रेनों के पायदान से लटके यात्रियों के बैग आपस में टकराए, जिससे यह हादसा हुआ। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में नई तकनीक और डिज़ाइन के साथ सुधार किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी लोकल डिब्बों में ऑटोमेटिक दरवाजे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आगे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Mumbai local train accident rahul gandhi slams modi govt over rail safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM













