-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Modi Government Will Fall Nitish Naidu Increased Heartbeat Of Bjp Waqf Bill Will Become Double Edged Sword
…तो गिर जाएगी मोदी सरकार! नीतीश-नायडू ने बढ़ाईं बीजेपी की धड़कनें, वक्फ बिल बनेगा दो धारी तलवार
- Written By: अभिषेक सिंह
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी ने वक्फ संशोधन बिल पर वोटिंग के लिए अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह बिल के पक्ष में वोट करेंगे या फिर विपक्ष में?

संदर्भित चित्र (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन बिल 2025 कल यानी बुधवार को लोकसभा में पेश होने वाला है। एनडीए इस बिल को पास कराने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है तो दूसरी तरफ विपक्ष हर हाल में इसे रोकने के लिए लामबंद हो रहा है। वहीं, एनडीए की सहयोगी जेडीयू और टीडीपी ने अभी भी अपने पत्ते पूरी तरह से नहीं खोले हैं। जिसके चलते सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की धड़कनें बढ़ गई हैं।
संसदीय कार्य मंत्री और बीजेपी नेता किरेन रिजिजू ने सांसदों से बिल पर वोट करने की अपील की है। विपक्षी सांसद रणनीतिक चालें चल रहे हैं और इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के साथ लामबंद विपक्षी नेता इस मुद्दे पर एनडीए के सहयोगी दल जदयू और टीडीपी को भड़काना चाहते हैं।
नीतीश-नायडू ने बढ़ाईं मोदी की धड़कनें
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी ने वक्फ संशोधन बिल पर वोटिंग के लिए अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह बिल के पक्ष में वोट करेंगे या फिर विपक्ष में? क्योंकि आज जेडीयू नेता ललन सिंह और संजय झा के बयानों के बाद स्थिति यह आ गई थी कि अमित शाह को दोनों नेताओं के साथ मीटिंग करनी पड़ी। दूसरी तरफ टीडीपी के नवाब जान ने भी बिल के खिलाफ आवाज उठाई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
…तो गिर जाएगी मोदी सरकार
यही वजह है कि राजनैतिक गलियारों में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि अगर केन्द्र सरकार इस बिल को पास कराने में विफल हुई तो सरकार भी गिर सकती है। जाहिर सी बात है कि नीतीश और नायडू के सांसदों ने पक्ष में वोट नहीं किया तो वह सरकार से समर्थन भी वापस ले सकते हैं। वहीं, चिराग पासवान भी नीतीश के नक्शेकदम पर चलते हुए दिखाई देंगे। बीते दिनों उनका मुस्लिमों को लेकर बयान चर्चा का विषय बना था।
क्या कहता है गणितीय समीकरण
लोकसभा में 542 सदस्य हैं और 240 सदस्यों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। एनडीए की कुल संख्या 293 है जो बिल पास करने के लिए जरूरी 272 से कहीं ज्यादा है। इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी पार्टियों की ताकत 233 ही पहुंचती है। आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर, शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल जैसे कुछ लोग दोनों में से किसी भी गठबंधन में नहीं हैं। कुछ निर्दलीय सांसद भी हैं जो खुलकर किसी गठबंधन के साथ नहीं हैं। जाहिर है, उनमें से ज्यादातर केंद्र सरकार के साथ होंगे।
राज्यसभा में आसान नहीं होगी राह
राज्यसभा में इस समय 236 सदस्य हैं। इसमें भाजपा के 98 सदस्य हैं। एनडीए में सदस्यों की संख्या 115 के करीब है। अगर हम छह मनोनीत सदस्यों को भी जोड़ लें जो आम तौर पर सरकार के पक्ष में वोट करते हैं तो संख्या के खेल में एनडीए 121 पर पहुंच रहा है जो बिल पास करने के लिए जरूरी 119 से दो ज्यादा है। जाहिर है, संख्या का खेल सत्ताधारी पार्टी के पास है लेकिन एनडीए के लिए यह आसान नहीं है।
देश से जुडी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जाहिर है, आने वाले दिनों में बिहार और बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं। 2027 में यूपी में भी चुनाव हैं। इन राज्यों में मुस्लिम समुदाय की आबादी देश के दूसरे हिस्सों से ज़्यादा है। वक्फ बोर्ड बिल पर जितनी ज़्यादा बात होगी, बीजेपी को उतना ही फ़ायदा होगा। इसलिए बीजेपी किसी न किसी तरह इस मुद्दे को बहस के केंद्र में रखना चाहती है।
Modi government will fall nitish naidu increased heartbeat of bjp waqf bill will become double edged sword
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














