-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Modi Government Increased 2 Rs Excise Duty On Petrol And Diesel Congress Said Cheaper Than Cold Drink
महंगाई की गाड़ी में मोदी सरकार ने डाला पेट्रोल! ईंधन पर 2 रुपये बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, कांग्रेस बोली- कोल्ड ड्रिंक से भी सस्ता है
- Written By: अभिषेक सिंह
सोमवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। पेट्रोल पर जहां एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ाई गई है, वहीं सरकार ने डीजल पर भी 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। पेट्रोल-डीजल की नई दरें...

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल महंगा होने जा रहा है। दरअसल, सोमवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। पेट्रोल पर जहां एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ाई गई है, वहीं सरकार ने डीजल पर भी 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। पेट्रोल-डीजल की नई दरें कल यानी मंगलवार से लागू होंगी।
दरअसल, भारत में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है, जो ईंधन की कीमत का एक बड़ा हिस्सा बनता है। फिलहाल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी करीब 15.80 रुपये प्रति लीटर है।
कब कितनी बढ़ी एक्साइज ड्यूटी
गौरतलब है कि 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर थी, जिसे बाद में कई बार बढ़ाया गया। वर्ष 2021 में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क ₹27.90 और ₹21.80 प्रति लीटर था। मई 2022 में केंद्र सरकार ने राहत के तौर पर पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद ये दरें लागू हो गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
क्या है पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइस
वर्तमान में भारत में पेट्रोल और डीजल का बेस प्राइस करीब 32 रुपये है। केंद्र सरकार इस पर 33 रुपये उत्पाद शुल्क ले रही है और बाद में अलग-अलग राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट और सेस लगाती हैं, जिससे डीजल और पेट्रोल के दाम तीन गुना तक बढ़ जाते हैं।
कोल्ड ड्रिंक से सस्ता कच्चा तेल: कांग्रेस
दो दिन पहले ही कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 35 रुपए लीटर बिक रहा है। यह कोल्डड्रिंक्स से भी सस्ता मिल रहा है। लेकिन नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार आपको इस सस्ते तेल का रत्ती भर भी फायदा नहीं देना चाहती।
आज आपने कितने रुपए लीटर पेट्रोल भरवाया है? • 98 रुपए लीटर?
• 100 रुपए लीटर?
• 105 रुपए लीटर? हम ये इसलिए पूछ रहे हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी चाहें तो यही पेट्रोल आपको बेहद सस्ते में मिल सकता है। जानते हैं- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 35 रुपए लीटर बिक रहा है। जी हां-… — Congress (@INCIndia) April 5, 2025
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
सोमवार को नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये/लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये/लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है। वहीं अगर डीजल की बात करें तो नई दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
भारत में कैसे तय होती हैं ईंधन की दरें?
जून 2010 तक पेट्रोल की कीमत सरकार तय करती थी और हर 15 दिन में इसमें बदलाव होता था। 26 जून 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियों पर छोड़ दिया। इसी तरह डीजल की कीमत भी अक्टूबर 2014 तक सरकार ही तय करती थी।
देश और दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने यह काम तेल कंपनियों को सौंप दिया। फिलहाल तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल और डीजल के परिवहन की लागत और कई अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं।
Modi government increased 2 rs excise duty on petrol and diesel congress said cheaper than cold drink
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














