-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Mamata Banerjee Targeted Bjp Attack On Rebel Leaders
मुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
- Written By: दिव्या सिंह
Mamata Banerjee Statement: ममता बनर्जी ने भाजपा पर TMC नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों से कहा कि, फैसला साफ करें, TMC में रहें या BJP में जाएं।

ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee On BJP: तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज दबाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, “अगर मुझे चुप कराना है तो पहले मुझे मारना होगा।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी पार्टी को कमजोर करने और नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है।
ममता का यह वीडियो TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी छोड़ चुके तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं और उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
नेताओं को निशाना बनाने का लगाया आरोप
वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने TMC के कई वरिष्ठ नेताओं को लगातार निशाना बनाया है। उन्होंने महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें भी विभिन्न तरीकों से परेशान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO
BJP ने देशद्रोही, कांग्रेस ने संघी बताया…सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- झंडे अलग, राजनीति का तरीका एक
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके आवास तक पर हमला किया गया और उनकी पार्टी के कई नेताओं के साथ हिरासत में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। ममता ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं को जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया गया, उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उन्हें बेड़ियों में रखा गया।
A person with conviction speaks her mind. @MamataOfficial (with sub-titles in English) pic.twitter.com/R60DBd1RtT — Derek O’Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) July 10, 2026
बागी नेताओं को दी खुली चेतावनी
ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं और कथित बागी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में विश्वास सबसे अहम होता है और जो लोग पार्टी के भीतर रहकर दूसरी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग TMC में रहने का दिखावा कर रहे हैं, जबकि काम भाजपा के लिए कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं से कहा कि यदि वे भाजपा में जाना चाहते हैं तो खुलकर जाएं, लेकिन TMC में रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रमित न करें।
राज्यसभा उपचुनाव के बीच बढ़ी सियासी हलचल
पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई को तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसी बीच भाजपा ने हाल ही में TMC छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें- कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, इस शर्त के साथ खातों से निकाल सकेंगे पैसे
इन घटनाक्रमों के बीच राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी उपचुनाव दोनों प्रमुख दलों के लिए राजनीतिक ताकत दिखाने का अहम अवसर होंगे।
Mamata banerjee targeted bjp attack on rebel leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













