- Hindi News »
- India »
- Mallikarjun Kharge Accused Of Grabbing Property Opposition Boycotted Jpc Meeting On Waqf Bill
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगा संपत्ति हड़पने का आरोप, वक्फ बिल पर JPC की बैठक का विपक्ष ने किया बहिष्कार
- Written By: प्रीति शर्मा
वक्फ बिल पर बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक सोमवार 14 अक्टूबर को हुई जिसमें विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर वक्फ की संपत्ति कब्जा करने को लेकर लगाए गए आरोपों पर विपक्षी दल नाराज दिखाई दिए। इस बैठक सांसदों द्वारा बहिष्कार किया गया।

जेपीसी बैठक (सौ. सोशल मीडिया)
दिल्ली: वक्फ बिल पर बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक सोमवार 14 अक्टूबर को हुई जिसमें विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर वक्फ की संपत्ति कब्जा करने को लेकर लगाए गए आरोपों पर विपक्षी दल नाराज दिखाई दिए। इस बैठक सांसदों द्वारा बहिष्कार किया गया। इसके अलावा स्पीकर को एक पत्र लिखकर कमेटी के चेयरपर्सन जगदंबिका को हटाने की भी मांग की गई। इस बैठक में सांसदों ने आरोप लगाया कि समिति की कार्यवाही नियमों और प्रक्रियाओं के तहत नहीं की जा रही है।
किन लोगों ने किया बैठक का विरोध
कांग्रेस अध्यक्ष पर संपत्ति हड़पने के आरोप के खिलाफ कांग्रेस के गौरव गोगोई और इमरान मसूद, डीएमके के ए राजा, शिवसेना के अरविंद सावंत, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह और आम आदमी पार्टी से संजय सिंह भी इस बैठक में विरोध का हिस्सा थे। अरविंद सावंत ने समिति पर आरोप लगाया कि वह अपने सिद्धांतों और नियमों पर काम नहीं कर रही है। विपक्षी दलों के सांसदों का आरोप है कि अनवर मणिप्पादी कर्नाटक सरकार और मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमीन को लेकर अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। यह समिति के कार्य के अनुरूप नहीं है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
खड़गे पर संपत्ति हड़पने का आरोप
कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनवर मणिपेडी ने समिति के सामने उन नेताओं का जिक्र किया जिन पर वक्फ की संपत्ति हड़पने का आरोप है। इस लिस्ट में अध्यक्ष खड़गे का नाम भी शामिल है जिसका विरोध विपक्षी दलों ने खासतौर पर किया। वक्फ के 2.3 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाली मणिपेडी कमेटी की रिपोर्ट तत्कालीन सीएम सदानंद गौड़ा को 26 मार्च को दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने भरी हुंकार; खरगे ने बताया फुल प्लान
MP राज्यसभा चुनाव: BJP प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी दाखिल किया पर्चा
Gwalior News: स्वर्ण रेखा नदी में बह रहे दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: मप्र में ‘क्रॉस वोटिंग’ का डर, विधायकों को हैदराबाद या बेंगलुरु भेजने की तैयारी में कांग्रेस
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन आज, जानिए सड़क से सत्ता तक का सफरनामा
इस मामले में विपक्षी नेताओं ने अलग से बैठक की और आगे के कदम पर विचार करने के लिए कहा गया। जिसमें लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत करने का सुझाव भी सामने आया। विपक्षी दलों द्वारा बहिष्कार के बावजूद भी जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में समिति की कार्यवाही जारी रही। इस मुद्दे पर बीजेपी और विपक्षी दलों में काफी बहस देखने को मिली।
Mallikarjun kharge accused of grabbing property opposition boycotted jpc meeting on waqf bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














