- Hindi News »
- India »
- Maharashtra And Gujarat River Linking Project Union Minister Of Jal Shakti Gajendra Singh Shekhawat
महाराष्ट्र ने गुजरात के साथ नदी जोड़ने की परियोजना से अलग होने की घोषणा की: गजेन्द्र सिंह शेखावत
- Written By: सुभाष यादव

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने बृहस्पतिबार को बताया कि महाराष्ट्र की सरकार ने गुजरात के साथ पार-तापी-नर्मदा और दमनगंगा-पिंजाल नदी जोड़ो परियोजना से अलग होने की घोषणा की है और मंत्रालय इस विषय में प्रदेश सरकार को पत्र लिखेगा। लोकसभा में भाजपा सांसद हिना गावित के पूरक प्रश्न के उत्तर में जल शक्ति मंत्री शेखावत ने यह जानकारी दी। गावित ने नर्मदा और तापी नदियों को जोड़ने की परियोजना एवं इसके संबंध में बांध के निर्माण के विषय पर सरकार से जानकारी मांगी थी।
शेखावत ने कहा कि पार-तापी-नर्मदा और दमनगंगा-पिंजाल नदी जोड़ो परियोजना महाराष्ट्र और गुजरात से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जल राज्यों का विषय होता है और ऐसी परियोजनाओं को लेकर प्रारंभिक स्तर पर राज्य सरकारों के बीच सहमति बनानी होती है। जल शक्ति मंत्री ने बताया, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार ने इस परियोजना से अलग होने की घोषणा की है।”
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर महाराष्ट्र की प्यास बुझाएगी ‘नदी जोड़ो’ परियोजना, 4,116 करोड़ के काम को मिली रफ्तार
चंद्रपुर में इराई नदी पर बनेगा विशाल पुल, राज्य सरकार ने मंजूर किए 18.34 करोड़, ताडोबा राहगीरों को राहत मिलेगी
अकोला: अनुप धोत्रे ने संसद में उठाया वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ प्रकल्प, विदर्भ विकास हेतु 7 करोड़ की मांग
“मांडवगण फराटा बांध में बड़े पैमाने पर जल रिसाव, किसानों में आक्रोश; प्रशासन को तुरंत मरम्मत के निर्देश”
उन्होंने बताया कि वह इस विषय पर महाराष्ट्र की सरकार को पत्र लिखेंगे। उन्होंने साथ ही प्रदेश के सांसदों से भी आग्रह किया कि वे भी ऐसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजना के संबंध में महाराष्ट्र सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहें। शेखावत ने कहा कि मुम्बई में पानी की कमी की स्थिति है और इस परियोजना से दोनों राज्यों को जल संसाधनों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
प्रश्नकाल में ही शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में बाढ़ और नदियों को जोड़ने की परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दमनगंगा-पिंजाल एवं अन्य परियोजना को लेकर तापी नदी पर बांध बनाया जाना था और महाराष्ट्र ने गुजरात से इस संबंध में पानी के संबंध में कुछ विषय रखे जो 2017 से ही लंबित थे, ऐसे में परियोजना से अलग होने का फैसला किया गया। इस पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि नदियों को जोड़ने की ऐसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर राज्यों को खुले मन से आगे आना चाहिए।
उन्होंने बताया कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के संबंध में भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद जल के बंटवारे के विषय को सुलझाने में कई वर्ष लग गए थे। शेखावत ने कहा कि ऐसे में अगर महाराष्ट्र एवं गुजरात के बीच किसी विषय पर सहमति नहीं बन पा रही है तब ऐसे उपाय करने एवं मार्ग निकालने की जरूरत है जिससे सहमति बन सके।
उन्होंने सदन को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के विषय की जानकारी दी जिस पर 44 हजार करोड़ रूपये की लागत आयेगी। (एजेंसी)
Maharashtra and gujarat river linking project union minister of jal shakti gajendra singh shekhawat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














