Photo Social Media/Twitter
नई दिल्ली: सिंगापुर (Singapore) में चेकअप (Checkup) के बाद वतन लौटे लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने दिल्ली में दिवाली (Diwali) मनाई कुछ तस्वीरें उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीटर (Twitter) पर साझा किया है। और लिखा है कि ‘इस देश को जरूरत है। आपकी मौजूदगी का ताकि देश मुकाबला कर सके आततायी सोच का..प्रेम भावना का दीप अपने ह्रदय में जलाएं खुशियों का प्रकाश सारे संसार में फैलाएं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ’।
सिंगापुर से डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव वतन लौट आए हैं। वह दिवाली की रात को दिल्ली पहुंचे यहां पर वह मीसा भारती के पंडारा पार्क स्थित आवास गए। बता दें कि किडनी की समस्या से जूझ रहे लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर गए थे। जांच के बाद वह वतन लौट आएं है। लंबे समय से उनकी तबियत खराब चल रही है।
इस देश को जरूरत है आपकी मौजूदगी का
ताकि देश मुकाबला कर सके आततायी सोच का..प्रेम भावना का दीप अपने ह्रदय में जलाएं
खुशियों का प्रकाश सारे संसार में फैलाएं
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ ?? pic.twitter.com/yJ8gQWtY2e— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) October 24, 2022
लालू प्रसाद यादव 11 अक्तूबर को सिंगापुर गए थे। वहां पर करीब 13 दिन रहे इस दौरान लालू के साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। सिंगापुर में बेटी रोहिणी आचार्या के अलावा, लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, सांसद बेटी मीसा भारती सहित कुछ अन्य लोग मौजूद थे। फिलहाल प्राथमिक इलाज के बाद वह वतन लौट आए हैं।