-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Singapore Mosque Receives Suspected Pork Parcel Minister Warns
सिंगापुर में मस्जिद को मिला संदिग्ध पार्सल, अंदर था सूअर का मांस! गृह मंत्री ने कहा, यह आग से…
- Written By: अमन उपाध्याय
Singapore mosque pork parcel: सिंगापुर की अल-इस्तिकमाह मस्जिद में एक संदिग्ध पैकेट पाया गया, जिसमें सूअर का मांस होने का संदेह है। गृह मंत्री शनमुगम ने इसे एक संवेदनशील और भड़काऊ मामला बताया।

सिंगापुर में मस्जिद को मिला संदिग्ध पार्सल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Singapore Mosque incident: सिंगापुर की अल-इस्तिकमाह मस्जिद में एक संदिग्ध पैकेट मिला है, जिसमें संभवतः सूअर का मांस होने की आशंका जताई जा रही है। सिंगापुर के गृह मंत्री के. शनमुगम ने इसे ‘आग से खेलने’ के समान बताया, क्योंकि ऐसे कार्य बहु-सांस्कृतिक देश में अत्यंत संवेदनशील माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है और हाल ही में कुछ अन्य मस्जिदों को भी ऐसे पैकेट भेजे गए हैं। पुलिस इन सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, सेरांगून क्षेत्र की अल-इस्तिकमाह मस्जिद को भेजे गए एक पैकेट में ऐसा मांस मिला, जो पहली नजर में सूअर के मांस यानी पोर्क जैसा दिखता है। गृह मंत्री शनमुगम ने कहा कि अगर यह सच में पोर्क है और मस्जिद में भेजा गया है, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने इसे ‘बहुत खतरनाक हरकत’ करार दिया।
पुलिस कर रही मांस की जांच
पुलिस फिलहाल मांस की जांच कर रही है ताकि सही पुष्टि की जा सके। शनमुगम ने यह भी कहा कि पैकेट में कोई भी मांस हो, इसे मस्जिद जैसे पवित्र स्थान पर भेजना स्पष्ट रूप से भड़काऊ है। उन्होंने चेतावनी दी कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
मस्जिद में संदिग्ध पैकेट मिलने की घटना
बुधवार शाम, सिंगापुर पुलिस को अल-इस्तिकमाह मस्जिद में एक संदिग्ध पैकेट मिलने की सूचना मिली। सुरक्षा के लिहाज से सिविल डिफेंस फोर्स ने मस्जिद को खाली करवाया। विशेषज्ञों ने पैकेट को डिटेक्टर से जांचा, लेकिन उसमें कोई खतरनाक सामग्री नहीं पाई गई। इस दौरान मस्जिद में मौजूद एक महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई। मंत्री शनमुगम ने बताया कि पुलिस ने मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी है और नियमित दौरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारे इबादतगाह पूरी तरह सुरक्षित रहें।”
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
अल-इस्तिकमाह मस्जिद के प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया है। गुरुवार सुबह मस्जिद में नमाज सामान्य रूप से अदा हुई और माहौल शांतिपूर्ण रहा। शनमुगम ने बताया कि इस घटना पर अन्य धर्मों के नेता और नागरिक भी अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने हाल के कुछ सुरक्षा मामलों का भी उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें:- सेंट्रल अमेरिका के लिए भारत की नई पहल, जानें कैसे बदल सकती है उनकी दुनिया
नवंबर 2024 में सेंट जोसेफ चर्च में एक कैथोलिक पादरी पर चाकू से हमला हुआ था, जबकि 2020 में एक 16 वर्षीय लड़के को दो मस्जिदों पर हमले की योजना बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। मंत्री ने कहा कि पुलिस खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करेगी और इबादतगाहों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम मौजूद हैं। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Singapore mosque receives suspected pork parcel minister warns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














