-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kuwait Fire Accident Air Force Aircraft Ready To Bring Back Bodies Of Indians
कुवैत आग हादसा : भारतीय शवों को वापस लाने की तैयारी, वायुसेना का विमान तैयार
- Written By: रीना पंवार
कुवैत अग्निकांड में मारे गये भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय ने कोशिशें तेज कर दी हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाए जाने के लिए कुवैत रवाना हो चुके हैं।

कुवैत के दक्षिण मंगाफ में इमारत में लगी आग (सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : कुवैत के दक्षिण मंगाफ में बीते बुधवार को एक इमारत में लगी आग में 51 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 40 से ज्यादा भारतीय थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद मारे गये भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय ने कोशिशें तेज करते हुये भारतीय वायुसेना के एक विमान को तैयार रखा है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि मंगाफ इलाके की इस घटना में मारे गये लोगों के शवों की डीएनए जांच की जा रही है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश लाए जाने के लिए कुवैत रवाना हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अल-मंगाफ इमारत में आग लगने से कुल 49 लोगों की मौत हुई और माना जा रहा है कि उनमें से 42 भारतीय थे, शेष पाकिस्तान, फिलीपीन, मिस्र और नेपाल के नागरिक थे।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात एक बयान जारी कर कहा था कि कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में एक आवासीय इमारत में बुधवार तड़के आग लगने की एक दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद घटना में मारे गये लोगों में से करीब 40 के बारे में माना जा रहा है कि वे भारतीय थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना को दुखद करार दिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सहित अन्य लोगों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।
सम्बंधित ख़बरें
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
हम दुनिया को दिखा रहे हैं कि… भारत से साथ ऐतिहासिक ट्रेड डील पर EU चीफ बयान, जयशंकर से मिलकर भरी हुंकार
अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग है “इनकार से सच नहीं बदलेगा”: चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
ग्लोबल ट्रेड को मिल रही चुनौतियों का मुकाबला करें, ब्रिक्स देशों को एस जयशंकर की नसीहत
बैठक के बाद मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीयों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और निर्देश दिया कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करे। विदेश मंत्री ने फोन पर अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की और उनसे अनुरोध किया कि आग लगने के कारण जान गंवाने वाले भारतीयों के शव शीघ्र भारत भेजे जाएं।
Spoke to Kuwaiti FM Abdullah Ali Al-Yahya on the fire tragedy in Kuwait. Apprised of the efforts made by Kuwaiti authorities in that regard. Was assured that the incident would be fully investigated and that responsibility will be fixed. Urged the early repatriation of the… — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 12, 2024
घटना को लेकर विदेश मंत्री एस जय शंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उन्होंने कुवैत में आग लगने की घटना के संबंध में कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की। इस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में उन्हें बताया गया और आश्वासन दिया गया कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को जल्द से जल्द उनके देश भेजने का आग्रह किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Kuwait fire accident air force aircraft ready to bring back bodies of indians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMBadrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Jul 15, 2026 | 06:46 PMAkola News: अकोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार आदेश
Jul 15, 2026 | 06:38 PMविश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Jul 15, 2026 | 06:37 PM‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














