Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस के लिए गले का फांस बन सकती है सैलजा की नाराजगी, भूपेन्द्र हुड्डा की भी बढ़ी टेंशन

हरियाणा के चुनावी कुरुक्षेत्र में सत्ता के लिए संग्राम चल रहा है। इस सियासी संग्राम की धुरी फिलहाल फिलहाल कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई दे रही है। कुमारी सैलजा नाराजगी कांग्रेस के लिए आपदा बन गई है तो वहीं बीजेपी इस आपदा में अवसर तलाश रही है। जो कि कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 24, 2024 | 09:44 PM

कुमारी सैलजा व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा के चुनावी कुरुक्षेत्र में सत्ता के लिए संग्राम चल रहा है। इस सियासी संग्राम की धुरी फिलहाल फिलहाल कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई दे रही है। कुमारी सैलजा नाराजगी कांग्रेस के लिए आपदा बन गई है तो वहीं बीजेपी इस आपदा में अवसर तलाश रही है। चर्चा है कि कुमारी सैलजा की नाराजगी एक तरफ चुनाव के दरम्यान कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है तो चुनाव के बाद भी गले का फांस बन सकती है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है इसके पीछे राजनैतिक जानकारों के क्या तर्क हैं जानते हैं इस आर्टिकल में।

कुमारी सैलजा हरियाणा की सियासत में एक बड़ा चेहरा मानी जाती है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बाद उन्हें राज्य के अन्य शीर्ष नेताओं के समकक्ष बताया जाता है। राज्य में उनकी राजनैतिक पकड़ भी अच्छी खासी है। लेकिन हरियाणा चुनाव के बीच कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उन पर जातिसूचक टिप्पणियां की गईं। फिर क्या था कि नाराज हुई सैलजा ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली। जिसके बाद कांग्रेस सैलजा को मनाने में जुटी हुई तो वहीं बीजेपी उन्हें सीएम पद का लालच देकर तोड़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:- बीजेपी के लिए ‘गुड़ भरी हँसिया’ बनी कंगना रनौत, ताजा बयान हरियाणा में पहुंचाएगा बड़ा नुकसान!

कुमारी सैलजा की नाराजगी कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जब यह पता चला कि कुमारी सैलजा उनके कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगी तो उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इसके चलते हरियाणा में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही चुनाव के बाद भी तगड़ा झटका दे सकती है।

…ऐसा हुआ तो होंगे MP जैसे हालात

हरियाणा के चुनावी माहौल और कयासों की मानें तो यहां कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है। ऐसे में अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है और अनुमानों के मुताबिक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को सीएम की कुर्सी दी जाती है तो यहां मध्य प्रदेश जैसा दोहराव होने की संभावनाएं साफ दिखाई देती हैं। क्योंकि बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर उन्हें भाजपा में आने का ऑफर दे चुके हैं। इसके अलावा भजनलाल के दूसरे बेटे और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने हिसार में कहा कि कुमारी शैलजा कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं, लेकिन पार्टी में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है।

हुड्डा की चिंता का सबब बनी सैलजा

पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने शैलजा के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और प्रदेश की भावी मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सैलजा की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस बयान को देखते हुए कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें मनाने के लिए सीएम पद का ऑफर भी दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:- आंध्र की राजनीति में और कड़वाहट लाएगा ‘चर्बी वाला लड्डू’, जगन को होगा नुकसान तो किसे मिलेगा फायदा?

Kumari selja displeasure becomes a cause of concern for congress bhupinder singh hooda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 09:44 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Haryana Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार पहला चरण: 121 सीटें, तेजस्वी-सम्राट-विजय समेत 14 मंत्रियों और कई सितारों की होगी अग्नि परीक्षा

2

‘BJP के DNA में फर्जीवाड़ा’, पकड़े जाने पर माफी नहीं, ‘चाणक्य नीति’ बताते हैं; AAP का बड़ा हमला

3

‘वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था…’, राहुल के ब्राजीलियन मॉडल वाले आरोपों पर BJP ने कसा तंज

4

भैया के CM बने तो कट्टा लेके घुमबऊ…गंवार नहीं रंगदार कहिहन! RJD की रैली में PM के ‘जंगलराज’ का डर?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.