Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव

Nagpur Supriya Sule Statement: सुप्रिया सुले ने राकां (शरद पवार) के कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि न कोई प्रस्ताव आया और न ही शरद पवार ने ऐसा कोई प्रस्ताव दिया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 14, 2026 | 07:42 AM

सुप्रिया सुले, शरद पवार, कांग्रेस, विलय, इंडिया गठबंधन,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Politics: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने यह दावा किया है कि शरद पवार ने अपनी पार्टी के विलय का प्रस्ताव कांग्रेस को दिया था। वहीं बंगाल में ममता बनर्जी की हार के बाद भी राजनीतिक महकमे में तृणमूल कांग्रेस का भी कांग्रेस में विलय के प्रस्ताव की चर्चा जोरों पर शुरू है। ऐसे में राकां सांसद सुप्रिया सुले ने यह कहकर राकां शरद पवार पार्टी के कांग्रेस में विलय की सारी अटकलों को खारिज कर दिया कि न ही शरद पवार ने कोई प्रस्ताव दिया और न ही कभी कांग्रेस की ओर से ऐसा कुछ प्रस्ताव आया है।

यह मीडिया से ही मुझे पता चल रहा है। मुझे और शरद पवार को इसकी कोई जानकारी नहीं है। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा है कि कांग्रेस से अलग होकर बनीं सभी पार्टियों को कांग्रेस में वापस लौट जाना चाहिए। इससे ताकत बढ़ेगी और भाजपा को चुनौती दी जा सकेगी।

सुप्रिया सुले ने गठबंधन विलय की अटकलों को किया खारिज

इस पर सुप्रिया सुले ने कहा कि राऊत मेरे बड़े भाई के समान हैं और उन्हें मार्गदर्शन या सुझाव देने का अधिकार है। इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी व ममता बनर्जी के बीच पार्टी विलय पर चर्चा के संदर्भ में सुले ने कहा कि उन दोनों की मुझसे कोई बात नहीं हुई। इसलिए कोई जानकारी नहीं। कौन किसके संपर्क में है, नहीं मालूम।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: महंगे कोयले का खेल? बढ़ते बिजली बिलों पर उठे गंभीर सवाल, आखिर कौन जिम्मेदार?

सिर कटा सकते हैं, पर RSS से समझौता नहीं… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर राहुल गांधी ने भरी हुंकार

टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: देश की सबसे लंबी ‘वंदे भारत’ का नया रिकॉर्ड! महज 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

शरद पवार के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया और न ही उन्होंने किसी को कोई प्रस्ताव दिया है। आपसी कलह और आरोप-प्रत्यारोप करके परिवारों और राजनीतिक दलों में फूट डालने का काम हमने कभी नहीं किया और न ही कभी करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राजनीति करने नहीं बल्कि देश को बचाने का समय है। महंगाई, बेरोजगारी व प्रचंड भ्रष्टाचार शुरू है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक लेकर आर्थिक हालातों पर विस्तार से चर्चा करनी चाहिए।

हमारे सांसद, विधायक से किसी ने नहीं किया संपर्क

तृणमूल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे शिवसेना के सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ जाने या फिर उन्हें तोड़े जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमारे विधायक, सांसदों व पदाधिकारियों से किसी ने कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने मंत्रियों व नेताओं से मुलाकात के संदर्भ में कहा कि देश के सभी मंत्रियों से मैं हर सप्ताह मिलती हूं।

यह भी पढ़ें:-नागपुर: महंगे कोयले का खेल? बढ़ते बिजली बिलों पर उठे गंभीर सवाल, आखिर कौन जिम्मेदार?

इसका मतलब असंतोष नहीं है। विनोद तावडे से मैंने कल अपने कार्य के लिए मुलाकात की। सभी दलों के लोगों को एक-दूसरे से कार्य के लिए मिलना ही पड़ता है, रोहित पवार के अनशन पर कहा कि उन्हें इसके लिए मना किया था क्योंकि असंवेदनशील सरकार है और उससे लड़ने की ताकत रखनी चाहिए। वह किसानों के लिए लड़ रहे हैं, इसका मुझे अभिमान है।

Supriya sule denies speculation of ncp sharad pawar group merger with congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 07:42 AM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra Political News
  • Nagpur News
  • Sharad Pawar
  • Supriya Sule

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.