डिंडोरी में आधी रात को संग्राम, कलेक्टर से मिलने की जिद पर फर्श पर बैठे रहे BJP के दिग्गज; जानें पूरा मामला
Dindori BJP Protest: डिंडोरी में आधी रात को प्रशासनिक हाई-वोल्टेज ड्रामा, कलेक्टर से मिलने की जिद पर फर्श पर बैठे रहे विधायक ओमप्रकाश धुर्वे व भाजपा नेता, बंगले पर हुई कूट वार्ता।
- Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: सजल रघुवंशी
डिंडोरी में भाजपा का अनोखा प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dindori Collector Bungalow Dispute: डिंडोरी जिला मुख्यालय में शनिवार की देर रात जो कुछ हुआ वह जिले के इतिहास में आज तक नहीं हुआ। पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट के बाहर दो घंटे डिंडोरी कलेक्टर से मिलने की जिद पर फर्श पर बैठे रहे डिंडोरी जिले के बड़े भाजपा नेता ,लेकिन कलेक्टर नहीं आई,स्वास्थ्य में गड़बड़ी की वजह बताई गई।
इसके बाद सभी नेता रात्रि साढ़े 11 बजे कलेक्टर के बंगले मिलने पहुंचे और 12 बजे के बाद बंगले से बाहर निकले। देर रात चले इस घटनाक्रम से राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी। वही सुरक्षा के दृष्टि से कोतवाली पुलिस के जवान भी अधिकारियों के साथ तैनात रहे।
देर रात कलेक्टर से मिलने की जिद करने लगे भाजपा नेता
देर रात अचानक से भाजपा नेताओं की डिंडोरी कलेक्टर से मिलने की जिद की आखिर मुख्य वजह क्या रही यह समझ नहीं आई। अगर बात विकास की होती या कोई और तो सुबह का इंतजार भी किया जा सकता था लेकिन इतनी गड़बड़ी की वजह क्या रही ओर क्यों यह भाजपा नेता मीडिया को बताने से बचते नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घिसटती रही कार; दो युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत
MP News: चंबल के पोरसा में गुंडागर्दी का ‘भूत’ उतरा, रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की पुलिस ने निकाली पैदल परेड
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
जिद करने वाले नेताओं में शहपुरा विधायक भी शामिल
डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया से मिलने की जिद करने वालों में भाजपा के बड़े नेताओं में मध्य प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा पंकज सिंह तेकाम, शहपुरा भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,सभी जिला महामंत्री,सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहें।
विकासखंड़ों में शिविर को लेकर हुई कलेक्टर से चर्चा- शहपुरा विधायक
कलेक्टर बंगले से बाहर निकलते ही जब शहपुरा भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओमप्रकाश धुर्वे से इतनी रात कलेक्टर से मिलने का कारण पूछा गया तो उनका कहना था कि जो जिले के विकासखंडों में शिविर लग रहे हैं उसको लेकर चर्चा की गई है ताकि जन जन तक सरकार की योजना बचे हुए लाभार्थियों को मिल सके।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घिसटती रही कार; दो युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत
हालांकि करंजिया और बजाग में हुए शिलान्यास को लेकर बने पत्थर में भाजपा जिला अध्यक्ष ओर मंडल अध्यक्ष के नाम नहीं होने की नाराजगी वाली बात से विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम मुकर गए।
