Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिस दिन सत्ता हमारे हाथ में होगी, बीजेपी नहीं बचेगी; ऑपरेशन टाइगर पर भड़के शिवसेना सांसद संजय राउत

Sanjay Raut Statement On BJP Future: संजय राउत की बीजेपी को खुली चुनौती दी है। कहा जिस दिन सत्ता हमारे हाथ में होगी, बीजेपी टुकड़ों में बिखर जाएगी। ऑपरेशन टाइगर पर भी भड़के शिवसेना सांसद।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 14, 2026 | 12:57 PM

संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Raut Challenges BJP: महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग एक नए चरम पर पहुँच गई है। शिवसेना के कद्दावर नेता और सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। एक प्रेस वार्ता के दौरान राउत न केवल बीजेपी के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की, बल्कि विपक्ष के नेताओं पर हो रही कार्रवाई को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

बीजेपी के हो जाएंगे टुकड़े-टुकड़े

संजय राउत ने एक बेहद आक्रामक बयान देते हुए कहा कि जिस दिन सत्ता उनके हाथ में आएगी, उस दिन भारतीय जनता पार्टी का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, जिस दिन हमारे हाथ में सत्ता आएगी, बीजेपी नहीं बचेगी यह टुकड़ों में बिखर जाएगी… वे अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पाएंगे। राउत ने आगे कहा कि बीजेपी के नेता डर के मारे पहले ही भाग जाएंगे और जनता के बीच चेहरा दिखाने लायक नहीं रहेंगे।

ऑपरेशन टाइगर के सवाल पर भड़के राउत

पिछले काफी समय से चल रही राजनीतिक उठापटक और कौन टूटेगा, कौन किसे तोड़ेगा जैसे सवालों पर संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जब उनसे ‘ऑपरेशन टाइगर’ या पार्टी में टूट की आशंकाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा, दो साल से आप यही बोल रहे हो कि कौन टूटेगा, कौन तोड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इन धमकियों से नहीं डरते और अब बीजेपी के पतन का समय आ गया है।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में कृषि विभाग का अधिकारी 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

नासिक: गंगापुर रोड पर कुदरत का करिश्मा, एनजीटी की रोक के बाद कटे हुए बरगद के पेड़ों से फिर फूटने लगीं कोंपलें

नागपुर में दवा माफिया पर तुकाराम मुंढे का हंटर; अस्पताल अब अपनी दुकान से दवा खरीदने के लिए नहीं कर सकते मजबूर

मुंबई में मानसून से निपटने के लिए एक्शन मोड में प्रशासन, आशीष शेलार ने दिए समन्वय के निर्देश

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “… The day power comes into our hands, the BJP won’t survive—it will be shattered into pieces… they won’t even step out of their homes.” pic.twitter.com/nQdHq7XgkZ — ANI (@ANI) June 14, 2026

ममता बनर्जी का बचाव: वह एक शेरनी हैं

सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पर भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने ममता बनर्जी को एक लड़ने वाली राजनीतिज्ञ और शेरनी करार दिया। राउत ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे उन्हें चारों तरफ से घेरकर खत्म करना चाहते हैं, लेकिन पूरी विपक्षी एकता उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: राज ठाकरे के जन्मदिन पर 5 रुपए सस्ता मिल रहा पेट्रोल; मनसे कार्यकर्ताओं की इस पहल ने जीता जनता का दिल

बीजेपी नेताओं पर क्यों नहीं होती कार्रवाई?

भड़काऊ भाषणों के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए राउत ने सवाल उठाया कि अगर ममता बनर्जी पर एफआईआर हो सकती है, तो बीजेपी नेताओं पर क्यों नहीं? उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा, अगर भड़काऊ भाषणों पर एफआईआर दर्ज करनी है, तो दिल्ली चुनाव के दौरान अनुराग ठाकुर जैसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने यह भी जोड़ा कि उत्तर प्रदेश का हर बीजेपी नेता इसी तरह के भाषण देता है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाता।

संजय राउत के इन बयानों ने राज्य और देश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। उनका यह कहना कि ममता बनर्जी एफआईआर से डरने वाली महिला नहीं हैं और बीजेपी का अंत करीब है, यह दर्शाता है कि आने वाले समय में सत्ता और विपक्ष के बीच यह संघर्ष और भी उग्र होने वाला है। फिलहाल, राउत का यह पावर शिफ्ट वाला बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Sanjay raut challenges bjp operation tiger statement mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 12:57 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra News
  • maharashtra political drama
  • Mumbai News
  • Sanjay Raut
  • Shivsena News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.